For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163775982
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।   |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में मेयर ओर डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ,कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के बाहर जताया कड़ा विरोध!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बड़े पीर पहाड़ी पर उर्स, चिल्ला शरीफ पर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स ए कादरिया का जश्न.... |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम.... |  Ajmer Breaking News: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन अकबर बिन तबर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दी हाजिरी... |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में छह घंटे रुके गहलोत, पार्षदों से बातचीत का वीडियो आया सामने; मीडिया से बिना बात किए जयपुर रवाना |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान | 

अजमेर न्यूज़: आमजन को समय पर मिले सरकारी योजनाओं का लाभ-सांसद चैधरी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

Post Views 51

December 17, 2022

अजमेर, किशनगढ़, ब्यावर, केकड़ी, नसीराबाद और पुष्कर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कार्यों पर हुई चर्चा विभागों को संवेदनशील होकर आमजन को राहत देने के दिए निर्देश

 अजमेर 17 दिसम्बर। अजमेर सांसद श्री भागीरथ चैधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संवेदनशील होकर आमजन को राहत प्रदान करें। सरकारी योजनाओं में प्रत्येक पात्रा व्यक्ति को लाभ मिले और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण हो। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के बारे में विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया।
        लोकसभा सांसद श्री भागीरथ चैधरी ने शनिवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रीट कार्यालय सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने जिले के विकास कार्यो से अवगत कराया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा  की। उन्होंने कहा कि जिले के समन्वित विकास के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। इसकी बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। विभागीय अधिकारियों को बैठक कार्यवाही विवरण जारी होने के सात दिनों में अनुपालना रिपोर्ट जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही आगामी त्रौमासिक बैठक से 15 दिन पूर्व अनुपालना रिपोर्ट जारी हो जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त बैठक से सात दिन पूर्व विस्तृत बुकलेट समिति के समस्त सदस्यों को उपलब्ध करवानी आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों को समाज के अन्तिम व्यक्ति की चिंता करते हुए कार्य करने चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्मिकों को भी संवेदनशील होकर कार्य करें।
सड़कों के कार्यों को गति दे सार्वजनिक निर्माण विभाग
       सांसद श्री भागीरथ चैधरी ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जिले में सड़कों के कार्यों को गति देना चाहिए। मझेवला से पचपदरा माताजी तक का सड़क निर्माण कार्य करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह में प्रकरण आॅनलाईन फाॅरवर्ड करें। शास्त्राीनगर से राजकीय जनाना चिकित्सालय अजमेर तक की सड़क का निर्माण कार्य भी तत्काल प्रभाव से आरंभ हो। किशनगढ़ एयरपोर्ट को रेल्वे स्टेशन से जोड़ने वाली सड़कों की चैड़ाईकरण के प्रस्ताव तैयार किए जाए। किशनगढ़ में पुराना बस स्टेण्ड से लक्ष्मीनारायण मन्दिर से नया बस स्टेण्ड जाने वाली सड़क का जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सात दिन में मौका निरीक्षण करवाया जाएगा। नवनिर्मित समस्त सड़कों के गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सात दिन में उपलब्ध कराई जाए।
      उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्राी ग्रामीण सड़क योजना के समस्त पूर्ण कार्यो का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों के द्वारा करवाना सुनिश्चित हो। ब्यावर से निम्बी जोधा तक के सड़क निर्माण कार्यो को अजमेर जिले से प्रारम्भ करने को प्राथमिकता दें। कार्य पूर्ण होने तक इस मार्ग को मोटरेबल बनाने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जाए। केन्द्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के लिए राज्य सरकार द्वारा जिलों से आए प्रस्तावों को केन्द्र सरकार के पास भेजना चाहिए। इसी प्रकार जिले की विभिन्न सड़कों के प्रस्ताव भी राज्य स्तर पर प्रेषित किए जाए।
जल जीवन मिशन के कार्यो को करें समय सीमा में पूर्ण
       उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से 2024 तक प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। जिले के समस्त कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रयास किए जाए। जल जीवन मिशन के कार्यो की सीधी माॅनिटरिंग आवश्यक है। मिशन के लिए किए गए सर्वे के पश्चात बसे परिवारों को भी नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए स्थनीय सरपंच की अध्यक्षता में गठित कमेटी को निर्देश दिए गए है। इसके अनुसार बसावट के समस्त परिवारों को नल कनेक्शन दिया जाना अनिवार्य है। जल जीवन मिशन के कार्यो के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समन्वय स्थापित किया जा सकता है। ग्राम स्तरीय वाटर सैनिटेशन कमेटी की बैठकें नियमित रूप से होनी आवश्यक है। इससे मिशन की मूल भावना आमजन तक पहुंचेगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए। जनप्रतिनिधियों के सुझावों का उपयोग बेहतरीन जल प्रबंधन में किया जा सकता है। नल कनेक्शन करने के साथ-साथ वाटर टैंक के लिए भी भूमि आवंटन करवाकर निर्माण आरंभ किया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved