For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163776060
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।   |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में मेयर ओर डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ,कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के बाहर जताया कड़ा विरोध!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बड़े पीर पहाड़ी पर उर्स, चिल्ला शरीफ पर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स ए कादरिया का जश्न.... |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम.... |  Ajmer Breaking News: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन अकबर बिन तबर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दी हाजिरी... |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में छह घंटे रुके गहलोत, पार्षदों से बातचीत का वीडियो आया सामने; मीडिया से बिना बात किए जयपुर रवाना |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान | 

अजमेर न्यूज़: विजयनगर थाना अंतर्गत दर्ज दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Post Views 41

December 17, 2022

आईपीसी की धारा 363, 342 और 376 व 3/4 पोक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने की गिरफ्तारी

विजयनगर थाना अंतर्गत दर्ज दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आईपीसी की धारा 363, 342 और 376 व 3/4 पोक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने की गिरफ्तारी

5 दिसंबर को विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवादी ने थाने पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि उनकी पुत्री जो कि नाबालिग है रात को 12:30 बजे बाद घर से कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश करने पर भी नहीं मिली उन्हें आशंका है कि उनकी पुत्री को दिनेश जांगिड़ पुत्र कैलाश जांगिड़ निवासी हनुतिया बहला-फुसलाकर ले जा सकता है। इस पर प्रकरण संख्या 463/2022 धारा 363, 342 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामला महिला उत्पीड़न और नाबालिक से जुड़ा होने से पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने प्रकरण में नाबालिक को शीघ्र दस्तयाब कर निस्तारण के आदेश दिए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी घनश्याम शर्मा के निर्देशन में पुलिस उप अधीक्षक व्रत मसूदा ईश्वर सिंह और थाना अधिकारी विजय नगर दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसने नाबालिक को 7 दिसंबर को गुढ़ा कटला तहसील बसवा जिला दौसा से दस्तयाब कर लिया। वहीं आरोपी को पुलिस की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में टीम को भेजा गया और 16 दिसंबर को मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी दिनेश कुमार को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved