Post Views 21
December 16, 2022
हत्या का आरोपी जीजा गिरफ्तार, पत्नी को नहीं भेजने से नाराज जीजा ने साले पर ट्रेलर चढ़ा कर कर दी थी हत्या, सीसीटीवी फुटेज, जीपीएस लोकेशन और कॉल डिटेल से हुआ खुलासा
9 दिसंबर 2022 को किनवों का झोपड़ा पुलिस थाना सावर जिला अजमेर निवासी शौकीनदा मीणा ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें बताया कि जब वह कुशायता रोड से अपने गांव की तरफ जा रहा था उस वक्त एक ट्रेलर तेज गति से लापरवाही पूर्वक आया और मुझे ओवरटेक करते हुए मेरे आगे सही दिशा में चल रहे गोपाल व उसके पुत्र दिव्यांश की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दिव्यांशु चालकर रोड के साइड में गिर गया वह गोपाल को घसीटते हुए ले गया, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। इस आशय की रिपोर्ट पर 134/ 187 एमवी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। प्रकरण में अनुसंधान के लिए गंधेर जिला भीलवाड़ा में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज चेक किए गए जिसमें ट्रेलर नजर आया। एक्सीडेंट के बाद 3:24 मिनट पर तेज गति से निकलना पाया गया। जिस पर ट्रेलर के बारे में गुप्त रूप से जानकारी प्राप्त करने पर मृतक गोपाल मीणा के जीजा भानु प्रताप मीणा निवासी सरसिया पुलिस थाना जहाजपुर जिला भीलवाड़ा को वाहन चलाते हुए पाया गया।
जानकारी में सामने आया कि करीब 4 माह पूर्व भानु प्रताप अपने ससुराल में अपनी पत्नी को लेने गया था तब मृतक गोपाल और भानु प्रताप के बीच कहासुनी हुई थी। जिस पर गोपाल ने भानु प्रताप को गांव बोरदा में जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसी दिन भानु प्रताप ने अपने साले गोपाल को ठिकाने लगाने की ठान ली और इस वारदात को अंजाम दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved