For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163529334
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के शहर में हजरत गौसे आजम दस्तगीर के उर्स का आगाज... |  Ajmer Breaking News: मुंबई के पीर ए तरीकत हाजी अब्दुल मन्नान शेख अपनी एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद और पंचायत समिति आरक्षण की लॉटरी शांतिपूर्ण संपन्न |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की कार्रवाई वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एएनटीएफ ओर रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, थाना क्षेत्र कृषि मंडी के सामने से 122 किलो डोडा बरामद, ट्रेलर चालक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आधी रात को घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, CCTV में रात 2:30 बजे कार ले जाता दिखा युवक |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में धांधली का आरोप: 40-40 वोटों की बराबरी के बाद उपमहापौर चुनाव में पर्ची प्रक्रिया पर हंगामा, कांग्रेस की कोर्ट जाने की चेतावनी! | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर जिले के बेरोजगार युवकों की सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन पुष्कर रोड़ स्थिति रोजगार कार्यालय में किया जाएगा।

Post Views 441

December 16, 2022

प्रशिक्षण के पश्चात् भारत सरकार के ऎतिहासिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में स्थाई नियुक्ति दी जाएगी

सुरक्षा गार्ड के लिए भर्ती शिविर रोजगार कार्यालय में
         अजमेर 16 दिसम्बर। अजमेर जिले के बेरोजगार युवकों की सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन पुष्कर रोड़ स्थिति रोजगार कार्यालय में किया जाएगा।
           रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक श्री धर्मपाल मीना ने बताया कि एसएससीआई सिक्यूरिटी गार्ड एजेंसी के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती किया जाएगा। सैकण्डरी उत्तीर्ण, 170 सेमी लम्बे, 56 किलोग्राम वजनी, 80 से 85 सेमी नाप का सीना होने पर  21 से 35 वर्ष के स्वस्थ युवकों को भर्ती में शामिल किया जाएगा। भर्ती शिविर रोजगार कार्यालय पुष्कर रोड़ में 20 से 23 दिसम्बर तक प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। पंचायत समिति नसीराबाद, केकड़ी एवं सरवाड़ के लिए 20 दिसम्बर, पीसांगन, जवाजा एवं अंराई के लिए 21 दिसम्बर, अजमेर ग्रामीण एवं सिलोरा के लिए 22 दिसम्बर तथा मसूदा भिनाय एवं श्रीनगर के लिए 23 दिसम्बर को शिविर आयोजित होगा। सम्बन्धित पंचायत समिति के युवक योग्यता के मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर पद पर भर्ती हो सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8619863856 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 
       उन्होंने बताया कि भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा।शिविर में रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी के भर्ती अधिकारी श्री सुर्यान्श प्रताप सिंह द्वारा भर्ती प्रक्रिया सम्पादित की जाएगी।चयनित अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान का मासिक वेतन 12 हजार से 18 हजार, सुरक्षा सुपरवाइजर का वेतन 14 हजार से 20 हजार तक देय होगा। नियुक्त कार्मिकों को पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, मेडिकल सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतन वृद्धि, दुर्घटना बीमा, आवास व मेस आदि की सुविधाएं दी जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात् भारत सरकार के ऎतिहासिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में स्थाई नियुक्ति दी जाएगी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved