For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163529456
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के शहर में हजरत गौसे आजम दस्तगीर के उर्स का आगाज... |  Ajmer Breaking News: मुंबई के पीर ए तरीकत हाजी अब्दुल मन्नान शेख अपनी एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद और पंचायत समिति आरक्षण की लॉटरी शांतिपूर्ण संपन्न |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की कार्रवाई वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एएनटीएफ ओर रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, थाना क्षेत्र कृषि मंडी के सामने से 122 किलो डोडा बरामद, ट्रेलर चालक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आधी रात को घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, CCTV में रात 2:30 बजे कार ले जाता दिखा युवक |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में धांधली का आरोप: 40-40 वोटों की बराबरी के बाद उपमहापौर चुनाव में पर्ची प्रक्रिया पर हंगामा, कांग्रेस की कोर्ट जाने की चेतावनी! | 

अजमेर न्यूज़: नागरिक सुरक्षा विभाग स्वयंसेवकों के लिए मांगे आवेदन आवेदन की अंतिम तिथि अब 19 दिसम्बर 

Post Views 3801

December 16, 2022

निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कराने की अंतिम तिथि सोमवार 19 दिसम्बर है।

नागरिक सुरक्षा विभाग
स्वयंसेवकों के लिए मांगे आवेदन
आवेदन की अंतिम तिथि अब 19 दिसम्बर 
        अजमेर, 16 दिसम्बर। अजमेर जिले में नए नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) स्वयंसेवकों के लिए आवेदन मांगे गए है। आवेदन की अंतिम तिथि अब सोमवार 19 दिसम्बर है।
        नागरिक सुरक्षा की उपनियंत्रक श्रीमती देविका तोमर ने बताया कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों का मनोनयन कर जिला स्तर पर बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में शुक्रवार तक ही आवेदन लिए जा रहे थे। इसकी अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब सोमवार 19 दिसम्बर किया गया है। स्वयंसेवकों के आवेदन जिले के प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर लिए जाएंगे। अजमेर नगर निगम क्षेत्र के लिए आवेदन प्राप्त करने का स्थाननागरिक सुरक्षा विभाग के जयपुर रोड पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के पास स्थित कार्यालय है।
      उन्होंने बताया किइससे ग्रामीण स्तर पर भी आपदा प्रबन्धन के लिए कुशल एवं प्रशिक्षित मानव शक्ति प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में निवास करने वाले तैराक, गोताखोर, फायर, इण्डस्ट्रीयल, हेल्थ सेफ्टी में प्रबन्धन, कम्प्यूटर कोर्स,  आपदा प्रबन्धन, भारी वाहन ड्राईवर, इलैक्ट्रीकल,  इलेक्ट्रोनिक्स, मैकेनिकल, नसिर्ंग, फार्मेसी, लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपी,  मैकेनिक, माली, प्लम्बर, कारपेन्टर एवं मेशनर्स की योग्यता रखने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते है। 
     उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विशेष योग्यता रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट- गाईड, भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक शिक्षक(सरकारी एवं निजी विद्यालय) राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के खिलाड़ी, सफाईकर्मी तथा आम नागरिक भी आवेदन कर सकते है। आवेदक की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। स्वस्थ व्यक्तियों को जिला स्तर पर 10 दिवसीय अवैतनिक प्रशिक्षक दिया जाएगा। निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कराने की अंतिम तिथि सोमवार 19 दिसम्बर है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved