Post Views 31
December 16, 2022
सेवानिवृत्त सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के द्वारा जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
जेएलएन चिकित्सालय में आरजीएचएस कार्ड धारियों के लिए सुविधाजनक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग
सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आरजीएचएस कार्ड धारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप सुविधाजनक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है, लिहाजा उन्हें सुविधाजनक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। वहीं करण सिंह ने सूचना केंद्र बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जिला कलेक्टर को स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा सूचना केंद्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved