Post Views 11
December 14, 2022
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जैन समुदाय के सर्वोच्च जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा वन्य जीव अभ्यारण घोषित कर पर्यटन स्थल व अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देने वाली अधिसूचना गजट नोटिफिकेशन को रद्द करने व श्री सम्मेद शिखरजी पारसनाथ पर्वत राज को जैन तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में जैन धर्म के लोगों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर श्री सम्मेद शिखर को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के द्वारा वन्य जीव अभ्यारण घोषित कर पर्यटन स्थल एवं अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देने वाली अधिसूचना गजट नोटिफिकेशन संख्या 2795 दिनांक 2.8.2019 को रद्द करने के साथ ही श्री सम्मेद शिखर पारसनाथ पर्वत राज को जैन तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती, महासचिव वैभव जैन, कमल गंगवाल, पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, विजय जैन सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved