Post Views 11
December 13, 2022
बुजुर्गो के लिए हैल्प लाइन सेवा हो रही है संचालित
14567 से फोन करके ले सकते है सहयोग
अजमेर 13 दिसम्बर। बुजुर्गो के सहयोग के लिए संचालित हैल्प लाइन सेवा 14567 पर फोन करके बुजुर्ग व्यक्ति आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते है।
एल्डर हैल्प लाइन के जिला संयोजक प्रेरक बड़गुजर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान एल्डर हेल्पलाइन सेवा संचालित की जा रही है। इसके नंबर14567 पर फोन कर कोई भी व्यक्ति बुजुर्गो के लिए सहयोगी बन सकता है। एल्डर हैल्प लाइन के स्वयंसेवक अजमेर शहरवासियों को जगह जगह इस संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे है। इस हेल्पलाइन से 55 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुगोर्ं को घर बैठे उनकी मदद की जाती हैं। फोन करना पर बुजुर्ग व्यक्तियों को प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कानूनी सहायता, मेडीकल सहायता, वृद्धाश्रम की जानकारी, भावात्मक स्पोर्ट, सरकारी योजनाओं की जानकारी, बेसहारा बुजुगोर्ं को वृद्धाश्रम में प्रवेश दिलवाना जैसी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved