For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162377697
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के कांग्रेस पार्षद बेंगलुरु में, 42 का दावा |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यालय परिसर मे आरपीएफ द्वारा सफाई कार्य |  Ajmer Breaking News: भाद्र मास,शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 19 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक महर्षि दधीचि जयंती एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: लोकतंत्र को बचाने और भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर एक सद्बुद्धि यज्ञ |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल का शातिर गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 69 हजार 870 रुपये की नकदी बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 74 केंद्रों पर 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, QRT-मोबाइल पार्टियों के साथ अभय कमांड सेंटर से रहेगी कड़ी निगरानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आजाद नगर, कोटड़ा इलाके में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया , |  Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश | 

अजमेर न्यूज़: AAI दिल्ली की 8 सदस्य टीम विशेष विमान के साथ आज किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंची जहां गगनदीप सेटेलाइट से संचालित विमान की सफल लैंडिंग करवाई गई

Post Views 21

December 13, 2022

एशिया में छाया किशनगढ़ एयरपोर्ट का नाम, किशनगढ़ एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के विशेष विमान की हुई सफल लेंडिंग

एशिया में छाया किशनगढ़ एयरपोर्ट का नाम
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के विशेष विमान की सफल लेंडिंग हुई
AAI दिल्ली की 8 सदस्य टीम विशेष विमान के साथ आज किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंची जहां गगनदीप सेटेलाइट से संचालित विमान की सफल लैंडिंग करवाई गई
प्रदेश में तेजी से उभर रहे किशनगढ़ एयरपोर्ट के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई। एशिया पैसिफिक में किशनगढ़ एयरपोर्ट मंगलवार को लोकेलाइजर परफार्मेंस विद वर्टीकल गाइडेंस तकनीक से जुड़ने वाला पहला एयरपोर्ट बन गया। वर्तमान में यह तकनीक भारत के किसी भी हवाई अड्डे पर नहीं है। अब तक विश्व में केवल चार-पांच देश ही विमानों की लैंडिंग में सैटेलाइट बेस्ड ऑग्युमेंटेंशन सिस्टम की तकनीक का उपयोग करते रहे हैं। अब इस कड़ी में भारत का नाम भी जुड़ गया है। इस तकनीक में हवाई अड्डों पर उतरने वाले विमानों को लैडिंग में मैदानी उपकरणों की आवश्यकता नहीं रहेगी। व सैटेलाइट आधारित एयरबेस यानी सैटेलाइट बेस्ड ऑग्युमेंटेंशन सिस्टम से खराब मौसम में भी सटीक लैंडिंग कर सकेंगे। भारतीय सिविल एविएशन सेक्टर के इतिहास में यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसका सफल परीक्षण भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को डीजीसीए के ब्रावो 350 सुपरकिंग विमान के माध्यम से राजस्थान के किशनगढ़ में हुआ है।
डीजीसीए के निदेशक रामपाल जामवाल के नेतृत्व में एसएफओआई कैप्टन अधिराज यादव, एएआई के एफपीडी गौरव रघुवंशी, एफआईयू के एजीएम नवीन डूडी समेत अन्य अधिकारियों को लेकर डीजीसीए का ब्रावो 350 सुपरकिंग विमान पायलट अनूप काचरू एवं सह पायलट शक्तिसिंह के साथ किशनगढ़ एयरपोर्ट पर इस तकनीक से लैंड हुआ। एयरपोर्ट निदेशक बीएल मीणा, एटीसी इंचार्ज अनुराधा सुलानिया, सीएनएस इंचार्ज डीके मीणा और सिविल इंचार्ज खेमराज मीणा ने डीजीसीए दल की अगवानी की। अब तक किशनगढ़ समेत देश के अन्य सभी हवाईअड्डों पर विमानों की लैडिंग के लिए आईएलएस यानी इन्स्ट्रूमेंट लैडिंग सिस्टम काम कर रहा था, लेकिन अब सैटेलाइट आधारित गगन तकनीक से एलपीवी यानी लोकेलाइजर परफार्मेंस विद वर्टीकल गाइडेंस से विमानों की लैडिंग का सफल ट्रायल होने से सभी हवाई अड्डों पर इस तकनीक से विमानों के उतरने का रास्ता साफ हो गया हैं। डीजीसीए की अनुमति के बाद सभी हवाई अड्डों पर इस तकनीक से विमानों की लैंडिंग हो सकेगी। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर नई दिल्ली के एएआई के आठ सदस्य टीम का एयरपोर्ट डायरेक्टर बी एल मीणा के नेतृत्व में स्वागत किया गया गगनदीप सेटेलाइट बेस विमान की सफल लैंडिंग की बधाई दी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved