Post Views 831
December 13, 2022
नसीराबाद सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार लूट के सरगना सहित चार आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने ब्यावर से किराए पर ली थी कार, नसीराबाद घाटी में मारपीट कर कार लूटकर हुए थे फरार
पुरानी छावनी ब्यावर सिटी निवासी दिनेश पुत्र भैरूलाल तेली ने नसीराबाद सदर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि कुछ लोगों ने उससे कार किराए पर ली इसके बाद आरोपियों ने उसे नसीराबाद घाटी में मारपीट कर पटक दिया और कार लेकर फरार हो गए। इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देशानुसार अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी घनश्याम शर्मा और व्रता अधिकारी नसीराबाद पूनम भरगड़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। नसीराबाद सदर थाना अधिकारी हेमराज के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचनाओं का संकलन कर मुखबिर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुख्य सरगना सत्येंद्र के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त कर ली। चारों बदमाशों के खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved