Post Views 71
December 13, 2022
शिव सेना के संभाग प्रमुख मुन्ना लाल शर्मा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नगर निगम द्वारा शहर के व्यापारियों से लिए जा रहे यूजर चार्ज को बंद करने की मांग
मंगलवार को शिवसेना राजस्थान अजमेर के पदाधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि इन दिनों नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अजमेर शहर के व्यापारियों से सफाई संग्रहण शुल्क के नाम पर ₹250 प्रति दुकानदार यूजर चार्ज के रूप में लिया जा रहा है। नगर निगम शहर के व्यापारियों को नोटिस जारी कर रही है। छोटे दुकानदार हो या ठेले वाले या बड़े होटल सभी से ढाई सौ रुपए प्रति दुकानदार के हिसाब से यूजर चार्ज वसूल किया जा रहा है जो कि गलत है। नगर निगम द्वारा शहर के व्यापारियों से लिए जा रहे यूजर चार्ज वसूली को तत्काल रोका जाए अन्यथा शिवसेना इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अजमेर बंद में भी शिवसेना का पूर्ण समर्थन रहेगा। ज्ञापन देने वालों में मुन्ना लाल शर्मा, जितेंद्र सिंह, अजीत प्रताप सिंह, दिलीप मोटवानी, रामबाबू शर्मा, कमलेश शर्मा, अशोक प्रजापति, सुशील कुमार परिहार, प्रवीण चंद्रावत, शैतान गुर्जर, बिट्टू गुर्जर आदि मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved