Post Views 21
December 11, 2022
विशेष कीर्तन दरबार सजा
गुरवाणी से संगत हुई निहाल ।
अजमेर | अंजता सिनेमा के पास स्थित सीनियर रेलवे इन्स्टीट्यूट में शनिवार दिनांक - 10.12.22 की शाम को विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें विश्व प्रसिद्ध लुधियाना के भाई गुरशरन सिंह जी ने गुरबाणी गुरुजस गायन कर संगत को निहाल किया |
कीर्तन दरबार रात्रि 8.00 बजे से 10:30. बजे तक चला जिसमें लगभग 1200 से 1500 संगत ने कीर्तन का रस माना | कीर्तन उपरांत आई हुई संगत ने वाहे गुरु का अटूट लंगर-चखा |
दिनांक 11-12-22 अमृत वेले 3.45 से 6.00 बजे तक वाहेगुरू- वाहेगुरु का जाप किया गया जिसमे लगभग 800 से 900 संगत ने जाप कर सिमरन हरजस कर संगत को निहाल किया | उपरोक्त आयोजन श्रीगुरु तेगबहादुर सत्संग सभा धोला भाटा व सिमरन साधना परिवार के सहयोग से किया गया । आयोजन के मुख्य संयोजक स. त्रिलोचन सिंह छाबड़ा. सचिव व विशेष सह सहयोजक बलदेव सिंह दुआ व लंगर के जत्थेदार स. गुरबेश सिंह द्वारा किया गया |
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved