Post Views 51
December 11, 2022
नगर की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था कला अंकुर द्वारा स्मरण 2022 कार्यक्रम की 24 वीं प्रस्तुति जवाहर रंग मंच पर
विश्व की सर्वाधिक लोकप्रिय एवं श्रेष्ठतम गायिका भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर को उन्हीं के गीतों के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि
शनिवार शाम जवाहर रंग मंच के सभागार में नगर की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था कला अंकुर ने अपनी स्मरण श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए 24 वीं प्रस्तुति दी जो कि भारतीय फिल्म संगीत की श्रेष्ठतम गायिका भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर को समर्पित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलाकार मुंबई से सुरीली पार्श्व गायिका सुश्री मिष्ठू वर्धन जिन्हें गोल्डन वॉइस ऑफ लता के नाम से जाना जाता है ने उनके ही गीतों के माध्यम से लता जी को गीतों भरी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की परिकल्पना और निर्देशन कला अंकुर के संरक्षक अनिल जैन ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्था अध्यक्ष विनीता चौहान ने सभागार में मौजूद सभी गणमान्य अतिथियों और संगीत प्रेमी श्रोताओं का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती माधवी स्टीफन और अनीता बाल्दी ने संयोजक उद्बोधन में कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के शुरुआत में संस्था से जुड़े सदस्यों व शिष्यों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीतों की प्रस्तुति दी तो वही कार्यक्रम के बीच में कला अंकुर संस्था की स्मारिका का विमोचन अतिथियों के माध्यम से कराया गया। इसके बाद मुंबई से आई वॉइस ऑफ गोल्डन लता जी मिष्ठु वर्धन ने एक से बढ़कर एक सुरीले गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संगीत का संयोजन चंद्रशेखर मिश्रा, सतीश दीक्षित और रवि टिलवानी व उनकी टीम के द्वारा किया गया। वहीं साउंड व्यवस्था देवेश और उनकी टीम ने की। फोटोग्राफी और प्रोजेक्शन चंद्र भाटिया, भाटिया फिल्म्स की टीम ने किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved