Post Views 21
December 11, 2022
यातायात विभाग द्वारा बिना परमिट चल रहे वाहनों के विरुद्ध चलाया गया अभियान
बिना परमिट शहर में चल रहे 240 वाहनों को चेक किया, 48 बिना परमिट वाहनों व एमवी एक्ट के 286 वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर विकास सांगवान और आरपीएस वृता अधिकारी यातायात रामअवतार चौधरी के सुपर विजन में यातायात निरीक्षक नीतू राठोर के द्वारा शहर में बिना परमिट चल रहे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसके तहत 240 वाहनों के परमिट चेक किए गए जिनमें से 48 वाहन बिना परमिट पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, वही 34 वाहनों को जप्त किया गया। इसके अलावा इंटरसेप्टर द्वारा 59 तेज गति में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही अजमेर शहर में एमवी एक्ट के तहत 286 चालान बनाए गए। यातायात विभाग द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved