For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 161282291
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणाम के बाद अब पार्षदों के शपथ ग्रहण और समर्थन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत दुकान का ताला तोड़कर नकदी और गल्ला चुराते चोर सीसीटीवी में हुआ कैद, |  Ajmer Breaking News: गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला: हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर |  Ajmer Breaking News: बस यात्रा के दौरान बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, रोडवेज चालक-परिचालक ने ड्यूटी से ज्यादा मानवता का फर्ज निभाया अस्पताल पहुँचाकर बचाई बुजुर्ग की जान |  Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से गणेश चतुर्दशी तक चलने वाले 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का हुआ शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से अभी भी 4 कदम दूर |  Ajmer Breaking News: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 मतगणना सम्पन्न, विजेता सदस्यों को दिलाई शपथ, अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 को |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना रामगंज की संयुक्त कार्यवाही लाखों रूपये के साइबर फ्रॉड करने वाले साइबर ठगों पर कसा शिकंजा । |  Ajmer Breaking News: माकड़ वाली रोड निवासी जमालुदीन चीता के घर के पीछे खेत में काम कर रही महिला पर अजगर ने किया हमला समय रहते सचेत होने से टला बड़ा हादसा   |  Ajmer Breaking News: डॉक्टर दंपति से चेन स्नेचिंग का प्रयास, एक बदमाश को साहसी युवक ने दबोचा,सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुए कैद  | 

अजमेर न्यूज़: विधायक रावत के नेतृत्व में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को मिल रहा भारी समर्थन, भारी तादात में ग्रामीणों ने किया यात्रा का स्वागत

Post Views 11

December 10, 2022

जन आक्रोश यात्रा में उमड़ी महिलाओं और युवाओं की अपार भीड़, ग्रामीणों ने विधायक रावत को दिया पुन: विजय श्री आशीर्वाद।


राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के 4 साल के असंतोषप्रद कार्यकाल एवं कांग्रेस सरकार द्वारा की गई जनता की एवं क्षेत्रवासियों की अनदेखी और प्रशासनिक अकुशलता को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र पुष्कर में विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में आज जन आक्रोश यात्रा का नरवर मंडल के पदमपुरा, चाचियावास, भवानीखेड़ा, नरवर, अरडका, हाशियावास, तेडवा की ढाणी, बबायचा, मगरी, होशियारा, मानपुरा और कायमपुरा गांवों में भव्य स्वागत किया गया।

विधायक रावत ने बताया कि कांग्रेस सरकार की 4 साल की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांव गांव के लोगों की कांग्रेस सरकार के प्रति पीड़ा जानकर उनको प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है।

प्रत्येक गांव में कांग्रेस सरकार के कालातीत 4 सालों के कुशासन से तंग आकर ग्रामीणों ने भारी संख्या में कांग्रेस सरकार के कुशासन के प्रति आवाज बुलंद की और जन आक्रोश यात्रा का समर्थन किया।  

पुष्कर विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने आह्वान करते हुए ग्रामीणों को कहा कि, कांग्रेस ने 4 साल में एक धेले का काम नहीं किया। केवल और केवल अपराधियों को शरण देने और बढ़ाने का काम किया है। आज राजस्थान पूरे देश में हत्याओं, बलात्कारों, अपहरणों, लूटपाट आदि की घटनाओं में नंबर एक बन चुका है और विकास कि श्रेणी को छोड़कर कुशासन की श्रेणी में पूरे देश में कांग्रेस सरकार के कुशासन की बदौलत नंबर 1 पर आ गया है। जो राजस्थान प्रदेश के गौरव के प्रति असम्मानजनक है। इसलिए आने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा हर गांव गांव से पूरी तरह साफ करना है।

कार्यक्रम के दौरान अरुण वैष्णव, जीतमल प्रजापत, गजेंद्र गोस्वामी, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, अशोक सिंह रावत, बद्री गुर्जर, सूरज करण गुर्जर, ईश्वर सिंह शेखावत, धनराज जाट सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं हजारों के तादाद में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved