Post Views 11
December 10, 2022
21 नवंबर को गांव नीमगढ़ थाना ब्यावर अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर किए गए जानलेवा हमले में मारे गए छोटू काठात की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गुजरात के मोरबी से किया गिरफ्तार
आरोपी मोहम्मद निजामुद्दीन जाति मेहरात मस्जिद के पास नीमगढ़ शामगढ़ पुलिस थाना ब्यावर सदर काफी दिनों से चल रहा था फरार ।
मुखबिर की सूचना पर स्पेशल टीम के सहयोग से ब्यावर सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में प्राप्त की कामयाबी
जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि थाना ब्यावर सदर अंतर्गत 21 नवंबर को गांव नीमगढ़ में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों द्वारा मिलकर हमला कर दिया गया। जिस को गंभीर हालत में अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस पर प्रकरण संख्या 521/2022 धारा 302, 34 आईपीसी में दर्ज किया गया। घटना के बाद नृशंस हत्या की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपर विजन और मसूदा वृता अधिकारी ईश्वर सिंह के निर्देशन में ब्यावर सदर थाना अधिकारी चेनाराम बेडा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें साइबर सेल के कॉन्स्टेबल प्रवीण चौधरी और थाना ब्यावर सदर की टीम शामिल की गई। टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर छुपे हुए कुल 5 आरोपियों को 30 नवंबर को गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त कर ली जबकि मुख्य आरोपी निजामुद्दीन फरार चल रहा था। स्पेशल टीम ने मुख्य आरोपी को गुजरात के मोरबी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद निजामुद्दीन पुत्र मोहम्मद सखावत जाति मेहरात उम्र 21 साल निवासी मस्जिद के पास नीमगढ़ शामगढ़ पुलिस थाना ब्यावर सदर का रहने वाला है, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved