Post Views 211
December 10, 2022
अजमेर कारखाना समूह में रेल कौशल विकास योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 - 23 की आगामी बैच के लिए अजमेर कारखाना समूह द्वारा लोको कारखाना और कैरिज कारखाना में नवयुवक /नवयुवतीयों के लिए 3 सप्ताह के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट और वेल्डिंग ट्रेड शामिल है। इस प्रशिक्षण के लिए इन ट्रेड में प्रमाण पत्र धारक होना अनिवार्य नहीं है। इस प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण शुल्क देय नहीं है और प्रशिक्षणार्थियों को अपने रहने खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रशिक्षणार्थी को हाई स्कूल पास और उम्र 18 से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदन 20 दिसंबर 2022 तक किया जा सकेगा। प्रशिक्षण हेतु आवेदन ऑनलाइन ही किया जाएगा ।
ऑफलाइन माध्यम द्वारा कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण हेतु आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.railkvy.indianrailways.gov.in विजिट करना होगा
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved