Post Views 61
December 10, 2022
3 नंवबर को बिजयनगर राजनगर निवासी सद्दाम हुसैन के खिलाफ पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उसके पति और बच्चों की गैर मौजूदगी में उसके घर आता है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। सद्दाम ने उसे निकाह करना करने और पत्नी बनाकर रखनी का झांसा देकर उसके साथ लगातार उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। 25 नवंबर को दोनों ने निकाह भी कर लिया, पर सद्दाम ने विवाहिता को अलग किराए के मकान में रखा। इस वजह से पीड़िता के परिजनों और परिवार वालों ने से उससे सारे रिश्ते तौड़ लिए लेकिन सद्दाम उसे अपने साथ अपने परिवार में नहीं रख रहा। जिस वजह से उसे जीवन निर्वाह करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद पीड़िता ने विजय नगर थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376( 2) एन, में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण संख्या 433/ 2022 दर्ज कर थाना अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में तफ्तीश शुरू की और आरोपी सद्दाम हुसैन पुत्र समदू मोहम्मद निवासी राजनगर थाना विजयनगर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना अधिकारी दिनेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक शिवचरण सिंह, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार, और वीरेंद्र सिंह शामिल थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved