For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169639898
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा शुक्रवार को तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे,उन्होंने राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का मौका मुआयना किया।

Post Views 11

December 9, 2022

राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा शुक्रवार को तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। जहां उन्होंने राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का मौका मुआयना किया। इस दौरान जिला कलेक्टर अंशदीप सहित जिले के आला अधिकारी उनके साथ दौरे में मौजूद रहे। इस दौरान घूमने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर मंदिर में कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों का जायजा भी लिया ।

पुष्कर विकास की कमेटी के लिए निर्णय की पालना को लेकर हुआ दौरा
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुष्कर मेले में आगमन के दौरान उनके द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल करने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। जिस की बैठक 30 नवंबर को सचिवालय में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक के दौरान आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ सहित पर्यटन, पुरातत्व विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर पालिका पुष्कर के अधिकारी सहित जिला कलेक्टर भी मौजूद थे। बैठक के दौरान पुष्कर विकास के प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के क्रम में आज स्वायत्त शासन प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने जिले के तमाम आला अधिकारियों के साथ पुष्कर का दौरा किया।

अजमेर विकास प्राधिकरण की आय से होगा पुष्कर का विकास
स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा ने बताया कि आज शुक्रवार को दौरे के दौरान उन्होंने कहां की अजमेर विकास प्राधिकरण की होकरा और सूरजकुंड मैं जमीनों को बेचकर जो आए होगी । उससे पुष्कर का विकास किया जाएगा। 

सीवरेज की समस्या का जल्द होगा समाधान
स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा ने बताया कि पुष्कर सरोवर की पवित्रता बनाए रखने को लेकर सरकार प्रयासरत है। इसी के लिए डीपीआर भी बनवाई जा रही है। मीणा ने बताया कि देश के जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क डब्ल्यूटीपी से जुड़े नामी आर्किटेक्ट अनूप भरतरीया दिसंबर महीने के अंत तक डीपीआर बनाकर देंगे। और जनवरी महीने में इसके टेंडर निकलवा कर कार्य शुरू हो जाएगा। मीणा ने कहा कि सरोवर में सीवरेज के गंदे पानी जाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए 2023 जून तक प्रथम चरण के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved