For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160480431
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की ‘बाड़ाबंदी’, 23 प्रत्याशी बस से प्रशिक्षण के लिए रवाना, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के काम को लेकर रूपाहेली में भारी विवाद खड़ा हो गया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ओर कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर स्टेशन पर राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में एटीएस टीम द्वारा की गई मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विधायक अनिता भदेल ने डाला वोट |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐश्वर्या यादव चयनित, ब्यावर की बेटी ने किया शहर को गौरान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। | 

अजमेर न्यूज़: उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई, संभागीय आयुक्त मेहरा ने किया अजमेर जिले में निरीक्षण

Post Views 61

December 8, 2022

मेहरा ने अजमेर जिले के श्रीनगर पंचायत समिति में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाएं सुनी।

उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई
संभागीय आयुक्त श्री मेहरा ने किया अजमेर जिले में निरीक्षण
अजमेर 08 दिसम्बर। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा ने अजमेर जिले में निरीक्षण कर जन सुनवाई की। 
    संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा ने गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई का अजमेर जिले में निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित उपखण्ड आधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा भी की।
    श्री मेहरा ने अजमेर जिले के श्रीनगर पंचायत समिति में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाएं सुनी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जन सुनवाई की। इस दौरान श्रीनगर के ग्रामीणों ने 72 परिवेदनाएं प्रस्तुत की। इनमें से 6 परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। श्रीनगर को अजमेर से सिटी बस सेवा के माध्यम से जोडने के लिए ग्रामीणों ने बात कही। इस पर संभागीय आयुक्त श्री मेहरा ने परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल टेलिफोन पर वार्ता की। विभागीय अधिकारियों ने सिटी बस सेवा आरंभ करने की कार्यवाही शीघ्र शुरू करने बारे में जानकारी दी। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved