For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159936340
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐश्वर्या यादव चयनित, ब्यावर की बेटी ने किया शहर को गौरान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एडवोकेट के घर 25 लाख की बड़ी चोरी, क्लॉक टावर थाना पुलिस पर रिपोर्ट दबाने का आरोप |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट पर सिर पर काला कपड़ा व ‘अंधा कानून’ लिखा चश्मा पहनकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल का प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: वार्ड 8 में स्थानीय निवासियों ने सजाई चौपाल, बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह राठौड़ बोले- जीत ऐतिहासिक होगी |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर शेखावत ने की वोट की अपील, 11 तारीख को 2 नंबर का बटन दबाने का किया आह्वान। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुष्कर में स्वीप टीम द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर डंडे-सरिए से हमला, मशीन खराब होने के विवाद में दुकानदार और भांजा घायल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, हमलावरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: उत्तरांचल से निकली नंदा देवी लोकजात यात्रा पहुंची पुष्कर, उत्तरांचल घाट पर पूजा-अर्चना के साथ तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत, संस्कृति की झलक भी देखने को मिली | 

अजमेर न्यूज़: शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत

Post Views 11

December 7, 2022

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद चढ़ा प्यार परवान पर, 4 साल तक शारीरिक रिश्ते बनाने के बाद अब शादी से कर रहा है इंकार, अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकियां

शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद चढ़ा प्यार परवान पर, 4 साल तक शारीरिक रिश्ते बनाने के बाद अब शादी से कर रहा है इंकार, अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकियां

बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक पीड़िता ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर 4 साल से दुष्कर्म करने और पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की, साथ ही आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की अपील की। भगवान गंज चौराहा निवासी पीड़िता कोसर शेख पुत्री नूर मोहम्मद ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर दरगाह के पास तारागढ़ निवासी आरोपी हैदर पुत्र सैयद ताजदार हुसैन के साथ हुई थी। जिसने पीड़िता को धीरे-धीरे अपने दोस्ती और प्यार के जाल में फंसा कर उसे कहा कि वह उससे बेपनाह मोहब्बत करता है और उससे निकाह करना चाहता है। इस पर उसने विश्वास कर लिया। जिसके बाद आरोपी हैदर ने उसके साथ 4 साल से शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह तीन बार गर्भवती हुई लेकिन हैदर ने शादी करने का दिलासा देकर उसे दवाइयां खिलाकर उसका हर बार गर्भपात करा दिया। लेकिन मार्च 2022 में उसे जानकारी हुई कि हैदर पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। इसके बाद जब उसने उससे शादी के लिए फिर से कहा तो उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा और उससे निकाह कर लेगा। लेकिन अब निकाह करने से इंकार कर रहा है और लगातार उसे उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहा है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved