For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159641108
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वार्ड 8 में स्थानीय निवासियों ने सजाई चौपाल, बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह राठौड़ बोले- जीत ऐतिहासिक होगी |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर शेखावत ने की वोट की अपील, 11 तारीख को 2 नंबर का बटन दबाने का किया आह्वान। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुष्कर में स्वीप टीम द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर डंडे-सरिए से हमला, मशीन खराब होने के विवाद में दुकानदार और भांजा घायल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, हमलावरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: उत्तरांचल से निकली नंदा देवी लोकजात यात्रा पहुंची पुष्कर, उत्तरांचल घाट पर पूजा-अर्चना के साथ तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत, संस्कृति की झलक भी देखने को मिली |  Ajmer Breaking News: नगर निकाय चुनाव 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने देखी प्रथम चरण के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी का बोर्ड बनने का किया दावा |  Ajmer Breaking News: मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित |  Ajmer Breaking News: ​वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रचार परवान चढ़ा, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में किया जनसंपर्क |  Ajmer Breaking News: ​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल | 

अजमेर न्यूज़: सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता बंदियों से अधिवक्ताओं की माकूल व्यवस्था के तहत मुलाकात नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने बैठक आयोजित कर बनाई रणनीति

Post Views 31

December 7, 2022

लोक अभियोजक विवेक पाराशर के नेतृत्व में वकीलों का समूह जिला कलेक्टर और विधिक सेवा प्राधिकरण को देगा शिकायत

सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता बंदियों से अधिवक्ताओं की माकूल व्यवस्था के तहत मुलाकात नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने बैठक आयोजित कर बनाई रणनीति

लोक अभियोजक विवेक पाराशर के नेतृत्व में वकीलों का समूह जिला कलेक्टर और विधिक सेवा प्राधिकरण को देगा शिकायत

पिछले लंबे समय से सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता बंदियों को अपने अधिवक्ताओं से मिलने में आ रही परेशानी के चलते जहां बंदी परेशान हैं तो वही अधिवक्ता भी खासी परेशानी उठा रहे हैं। परेशान अधिवक्ताओं ने आज जिला एवं सत्र न्यायालय में एक बैठक आयोजित कर इस समस्या के निदान के लिए रणनीति तैयार की।
लोक अभियोजक विवेक पाराशर ने कहा कि जल्दी वे इस मामले में जिला कलेक्टर से मिलकर शिकायत करेंगे साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी शिकायत की जाएगी। उनका कहना था कि जेल में सजायाफ्ता बंदी का संवैधानिक अधिकार है कि वह अपने अधिवक्ता से लीगल एड लेकर अपने पक्ष में कानूनी लड़ाई लड़ सके, इसके लिए अधिवक्ता जब भी सेंट्रल जेल जाता है तो उसे प्रार्थना पत्र देने के बाद कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। उसके बावजूद कुछ देर की मुलाकात कराई जाती है जो पर्याप्त नहीं होती। ऐसे में सेंट्रल जेल प्रशासन को पाबंद किया जाए कि वह अधिवक्ता और उनके मुवक्किल के बीच वार्ता के लिए माकूल व्यवस्था करें। अधिवक्ताओं ने बंदियों के साथ जेल प्रशासन द्वारा तरीके से मुलाकात व वार्ता नहीं कराए जाने पर अपना पक्ष रखा और जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रणनीति तैयार की


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved