For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159641044
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वार्ड 8 में स्थानीय निवासियों ने सजाई चौपाल, बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह राठौड़ बोले- जीत ऐतिहासिक होगी |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर शेखावत ने की वोट की अपील, 11 तारीख को 2 नंबर का बटन दबाने का किया आह्वान। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुष्कर में स्वीप टीम द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर डंडे-सरिए से हमला, मशीन खराब होने के विवाद में दुकानदार और भांजा घायल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, हमलावरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: उत्तरांचल से निकली नंदा देवी लोकजात यात्रा पहुंची पुष्कर, उत्तरांचल घाट पर पूजा-अर्चना के साथ तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत, संस्कृति की झलक भी देखने को मिली |  Ajmer Breaking News: नगर निकाय चुनाव 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने देखी प्रथम चरण के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी का बोर्ड बनने का किया दावा |  Ajmer Breaking News: मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित |  Ajmer Breaking News: ​वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रचार परवान चढ़ा, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में किया जनसंपर्क |  Ajmer Breaking News: ​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल | 

अजमेर न्यूज़: किसानों ने जिला कलेक्टर,उपखंड कार्यालय पुष्कर,अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर किसानों पर हो रहे अत्याचार व अन्याय को रोकने की मांग की

Post Views 31

December 7, 2022

 ज्ञापन में बताया कि सन 1975 में जब भारी बरसात हुई उस समय पहाड़ में आने वाले पानी की निकासी की सुगम व्यवस्था नहीं थी।

पुष्कर नाला क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को जिला कलेक्टर,उपखंड कार्यालय पुष्कर, अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर नाला पुष्कर की भूमि को अनावश्यक भराव क्षेत्र बताकर किसानों पर हो रहे अत्याचार व अन्याय को रोकने की मांग की गई।  ज्ञापन में बताया कि सन 1975 में जब भारी बरसात हुई उस समय पहाड़ में आने वाले पानी की निकासी की सुगम व्यवस्था नहीं थी।यदि किसानों के खेतों को डूब क्षेत्र बताया जाता है तो वर्ष 1975 में ब्रह्म चौक, वराह घाट, छोटी बस्ती, होली का चौक मनसा तलाई तथा होटल लेक पैलेस उक्त संपूर्ण एरिया 1975 की बरसात में डूब क्षेत्र बन गया था।नाला पुष्कर के किसान अपनी खेती करके खेती को पूरे भारतवर्ष में बेचने का कार्य करते हैं। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि यदि जिला प्रशासन इस बात को मानता है कि नाला पुष्कर की जमीने डूब क्षेत्र में आती है तो जो 1975 में डूब क्षेत्र में आया उन सभी को चिन्हित किया जावे। ज्ञापन में बताया कि उच्च न्यायालय डीबी सिविल रिट पीटी सिटीजन संख्या 5464/ 2007 सिविल रिट संख्या 22481/ 2009, 9541/ 2009 उक्त रीटो कोे उच्च न्यायालय वृत खंडपीठ के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बिना किसी आदेश के डिस्पोज कर दी थी। किसानों पर हो रहे अत्याचार व अन्याय रोका जाए।ज्ञापन देने के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन सिंह रावत, पूर्व उप प्रधान मोहन सिंह रावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम सिंह भाटी, सत्यनारायण भाटी, पार्षद धीरज जादम,  बूढ़ा पुष्कर भाजपा महामंत्री हरिशंकर चौहान गौरव भाटी सहित कई किसान मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved