Post Views 51
December 7, 2022
न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा के तत्वाधान में प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर किए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के आठवें दिन अजमेर जिला एवं सत्र न्यायालय से जयपुर रोड स्थित सोफिया महाविद्यालय और वहां से वापस न्यायालय परिसर तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई।
आंदोलनरत न्यायिक कर्मचारियों ने बताया कि अजमेर न्याय क्षेत्र में जिला स्तर पर आंदोलन को आठवां दिन है तो वहीं प्रदेश स्तर पर 17 वें दिन भी आंदोलन जारी है। फिलहाल शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ताओं का दौर जारी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। हमारी प्रमुख मांगों में मृतक न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा के कातिलों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो, सीबीआई जांच हो, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और मृतक आश्रित परिवार को 50 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाए साथ ही न्याय कर्मियों के शोषण को तत्काल बंद किया जाए जैसी प्रमुख मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी पिछले 8 दिनों से आंदोलनरत हैं। इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को न्यायिक कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश रखकर न्यायालय परिसर में सुंदरकांड का पाठ करते हुए मृतक सुभाष चंद्र मेहरा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की थी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved