Post Views 21
December 5, 2022
भारत को तोड़ने वाले भारत को क्या जोड़ेंगे, केवल दिखावा कर जनता को गुमराह किया जा रहा है-देवनानी
-जन आक्रोश के दूसरे दिन सभाओं और चैपालों में देवनानी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर किया कटाक्ष
-गहलोत अपनी ही पार्टी के सगे नहीं हुए तो जनता के सगे भी नहीं हो सकते
-देवनानी ने कहा, राजस्थान में महंगाई के लिए केवल कांग्रेस सरकार जिम्मेदार
अजमेर, 5 दिसंबर। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भारत को तोड़ने वाले भारत को क्या जोड़ेंगे। देश को रसातल में पहुंचाने का काम केवल कांग्रेस ने किया है। अब भारत जोड़ो यात्रा का दिखावा कर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
देवनानी प्रदेश भाजपा के आह्वान पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न स्थानों पर सभाओं और चैपालों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन कांग्रेस की ही दोगली नीति का परिणाम है। कांग्रेस ने देश में अनेक वर्षों तक शासन तो किया, लेकिन लोगों को जोड़ने की बजाय तोड़ने का काम किया। तुष्टिकरण की नीति के कारण ही देश का माहौल दिनों-दिन खराब होता चला गया, किंतु पिछले आठ साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद हालात में सुधार होने लगा है। ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved