Post Views 81
December 5, 2022
अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर किया पौधारोपण
अजमेर 05 दिसम्बर।अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वयंसेवी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सफाई एवं पौधरोपण के कार्य किए गए। जिला युवा अधिकारी श्री जयेश मीना ने युवा आवास अजमेर में नेस्ले हेल्दी किड्स कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के स्वयंसेवकों का सम्मान किया । नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे गहन स्वयंसेवी पंजीयन कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। स्वयंसेवकांे की मेजर सक्सेस स्टोरीज की प्रदर्शनी युवा आवास में लगाई गई। सोशल मीडिया के माध्यम से स्वयंसेवकांे एवं युवा मंडल सदस्यों से वीडी चैलेंज, वीडी2022 तथा वन प्लांट वन प्लेनेट जैसे हैशटेग को ट्रेंड करवाया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved