For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 158311214
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 78 से निर्दलीय प्रत्याशी सिकंदर खान के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन पर आचार संहिता के खुले उल्लंघन का बड़ा आरोप लगाया है। |  Ajmer Breaking News: श्री झूलेलाल मंदिर में कृष्ण बनो प्रतियोगिता एवं राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर सात से भाजपा प्रत्याशी विवेक सिंह रावत की दावेदारी और भी मजबूत हो गई है। |  Ajmer Breaking News:  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 12 घंटे में बालिका दस्तयाब |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के पक्ष में बागियों ने छोड़ा मैदान, कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी प्रत्याशियों की राह की आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 में कांग्रेस का बड़ा फैसला: ऋषभ सिंह का नामांकन खारिज, दिनेश शर्मा होंगे कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी |  Ajmer Breaking News: मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मालवेयर से बचाने के लिए सावधानी जरूरी अजमेर पुलिस अधीक्षक ने ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप इस्तेमाल करने की दी सलाह |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया 39 वां रजिस्ट्रेशन दिवस दिव्यांगो को आर्थिक सहायता देकर |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मैदान में डटे कैंडिडेट्स में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी हैं। नाम वापसी के बाद ही वार्ड में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो सकेगी। | 

अजमेर न्यूज़: उर्स के दौरान विशेष रेल गाड़ियों संचालन व व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक

Post Views 61

December 3, 2022

हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी 811वां वार्षिक ख्वाजा उर्स मेला जो कि अजमेर में सभंवतः दिनांक 18/19.01.2023  से 31.01.2023/01.02.2023 तक चलेगा,

उर्स के दौरान विशेष रेल गाड़ियों संचालन व व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक
हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी 811वां वार्षिक ख्वाजा उर्स मेला जो कि अजमेर में सभंवतः दिनांक 18/19.01.2023  से 31.01.2023/01.02.2023 तक चलेगा, मेले के दौरान विशेष रेल गाड़ियों के चलाने एवं उनके रखरखाव एवं विशेष रेल गाड़ियों की समय सारणी व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में कचहरी रोड स्थित अधिकारी क्लब अजमेर में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत की अध्यक्षता में  बैठक संपन्न हुई। बैठक में मेले के दौरान गाड़ियों के संचालन व व्यवस्थाओं से संबंधित प्रस्तावों एवं सुझावों पर चर्चा की गई। बैठक में रेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विजय सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर, डिप्टी एसपी जीआरपी, सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ सहित विभिन्न रेलों से पधारे परिचालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थत थे | दरगाह शरीफ प्रबंधन प्रतिनिधि के रूप मे शमी अहमद खान नाजिम दरगाह, सैयद सरवर चिश्ती तथा जाहिद उल हक चिश्ती सचिव अंजुमन, मुकद्दस मोइनी  पूर्व डीआरयूसीसी मेंबर, डॉ. मोहम्मद आदिल सहायक नाजिम की बैठक मे उपस्थिति रही | 
बैठक का संचालन करते हुए वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि रेलवे द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्स के दौरान जायरीन हेतु विशेष प्रबंध किये जायेगे। उर्स मेले के दौरान विगत वर्षों की भाति विशेष यात्री गाड़ियों का संचालन किया जायेगा। दरगाह कमेटी  के उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे भी रेलवे को यथासंभव सहयोग प्रदान करे। दरगाह के प्रतिनिधियों को जायरिनों हेतु रेलवे की ओर से यात्रियों को अधिकाधिक सुविधा व यथासंभव विशेष रेल गाड़ियां चलाने का आश्वासन दिया गया| 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved