Post Views 51
December 3, 2022
तीर्थ नगरी पुष्कर के बंटवारे गणेश मंदिर मार्ग पर मोर्निंग वाक पर गए दंपति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार पलटी खा गई। वहीं दूसरी ओर पैदल चल रहे दंपत्ति कार की टक्कर से उछलकर लगभग 10 फुट दूरी पर गिरे। हादसे के दौरान 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही महिला के साथ चल रहे उसके पति की हालत गंभीर होने के चलते अजमेर रेफर कर दिया गया ।
पुष्कर थाने के एसआई देवकरण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचने पर 30 वर्षीय सुमन रावत की मौके पर ही मौत हो गई ।और उसके पति महेंद्र सिंह रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से अजमेर रेफर कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नंबर आरजे 01 सीई 1796 मैं सवार राजू सिंह निवासी कडेल ग्राम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की मदद से अजमेर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाश करने पर भारी मात्रा में शराब मिली।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार दोनों युवक शराब के नशे में थे। तथा कॉल लगाती हुई तेज गति से सड़क पर दौड़ रही थी। हादसे के बाद कार सवार राजू सिंह घायल हो गया। और दूसरा कार सवार युवक मौके से फरार हो गया।
परिजनों से हुई बात के दौरान पता चला कि मृतिका सुमन रावत के पति महेंद्र सिंह रावत एक निजी कंपनी में काम कर अपने मध्यमवर्गीय परिवार का खर्चा चला रहे थे। पीड़ित दंपत्ति के तीन बच्चे 7 वर्षीय अंकिता, 5 वर्षीय भरत, 4 वर्षीय मोनिका भी है । जो पुष्कर की है गणपति नगर मैं लंबे समय से रह रहे थे। हादसे के दौरान पीड़ित दंपत्ति रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी यह हादसा पेश आ गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved