Post Views 21
December 3, 2022
तीर्थगुरु में भागवत कथा सुनने से होता है जन्म जन्मांतर का कल्याण जगतगुरु निम्बार्काचार्य श्यामा शरण देवाचार्य श्री जी महाराज ने कहा कि तीर्थगुरु पुष्कर में एक क्षण भी प्रवास करना शोभाग्य की बात है और यहां भागवत कथा सुनने से तो जन्म जन्मांतर का कल्याण हो जाता है ।वे आज पुष्कर सरोवर के करणी घाट पर स्थित करणी घाट पर आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन कथा श्रवण करने आये थे ।कथा व्यास पवन जी शास्त्री की और से कघा में चल रहे अजामिल प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए श्री जी महाराज ने कहा कि जीव के साथ केवल भजन साथ जाता है ।भगवान का नाम कितना पवित्र है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि कोई अनाचारी या पापी इंसान भी भगवान का नाम लेता है तो उसका भी कल्याण हो जाता है ।उन्होंने कथा श्रवण के महत्व पर बताया कि सभी को भागवत कथा सुननी चाहिये इससे सभी पापों का नाश होता है ।उन्होंने कहा कि वे खुद को शोभाग्यशाली मानते है कि उन्हें पवन जी शास्त्री की भागवत कथा सुनने का शोभाग्य प्राप्त हुआ ।कथा व्यास की विद्वता पर बोलते हुए कहा कि वे बचपन से पवन जी शास्त्री की भागवत कथा सुनते आए है ।इससे पहले कथा आयोजक शोभागमल पाराशर, अशोक पराशर ,विपिन पाराशर सहित पूरे परिवार की और से बेंड बाजो और पुष्प वर्षा के साथ श्री जी महाराज की अगवानी की गयी । आयोजक परिवार की और महाराज श्री की चरण वंदना कर माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।इस दौरान परशुरामद्वारा पुष्कर के महंत नवनीत जी शास्त्री, सत्यनारायण शर्मा,कैलाश शर्मा,विकास पाराशर, नटवर पाराशर, चतुर्भुज पाराशर, नारायण शंकर पाराशर, धर्मं नारायण पाराशर, गंगा नारायण पाराशर, दिनेश पंडित,मदनमस्त पाराशर,लखन पाराशर सहित अनेक धर्मप्रेमी मौजूद रहे ।
कथा में शनिवार को रामावतार,कृष्ण जन्म,नरसिंह अवतार,वामन अवतार की लीला का वर्णन होगा ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved