For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157378340
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान,पढ़ेंगे लिखेंगे कब, नशे का त्याग करेंगे तब - चम्पालाल महाराज |  Ajmer Breaking News: रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में रोष, थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। | 

अजमेर न्यूज़: प्रेम विवाह करने वाले युगल ने एसपी और कलेक्टर से लगाई सुरक्षा की गुहार

Post Views 11

November 29, 2022

घर वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने पर परिवार वाले दे रहे हैं जान से मारने की धमकियां

प्रेम विवाह करने वाले युगल ने एसपी और कलेक्टर से लगाई सुरक्षा की गुहार

घर वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने पर परिवार वाले दे रहे हैं जान से मारने की धमकियां

गांव सांपला जिला अजमेर निवासी नारायण गुर्जर उम्र 22 साल और ग्राम रामपाली सरवाड़ जिला अजमेर की रहने वाली पूजा गुर्जर उम्र 24 साल ने काफी लंबे समय से चल रहे प्रेम प्यार के सफर को ता उम्र एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाकर प्रेम विवाह में तब्दील कर दिया।  दोनों बालिगों ने अपने परिवार वालों की मर्ज़ी के खिलाफ 27 नवंबर 2022 को नसीराबाद जिला अजमेर आर्य समाज समिति में प्रेम विवाह कर लिया। 

दोनों प्रेमी युगल द्वारा अपनी मर्जी और सहमति से किए गए इस प्रेम विवाह के पश्चात लड़की के परिजनों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद खौफजदा प्रेम विवाह करने वाले युगल ने अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से आर्य समाज  में विवाह किया है जिसका प्रमाण पत्र भी उनके पास है,दोनों ता उम्र साथ रहना चाहते हैं। दोनों बालिग हैं,इसलिए उन्हें परेशान न किया जाये।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved