For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157378255
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान,पढ़ेंगे लिखेंगे कब, नशे का त्याग करेंगे तब - चम्पालाल महाराज |  Ajmer Breaking News: रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में रोष, थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। | 

अजमेर न्यूज़: 110 साल पुराने मकान की खुदाई में निकली हनुमान की प्राचीन मूर्ति और मंदिर के अवशेष,6 फीट की गहराई में मिली हनुमान की प्राचीन प्रतिमा

Post Views 911

November 29, 2022

मुगल शासन के दौरान तोड़े गए थे पुष्कर के मंदिर,जैन और बौद्ध धर्म का धार्मिक केंद्र भी रहा है पुष्कर,पुष्कर की धरा में पहले भी मिल चुके हैं ऐतिहासिक साक्ष्य

अरावली पर्वतमाला की श्रंखला के बीच अपने आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पुरातन इतिहास को संजोए पुष्कर अरसे से अपनी जमीन के नीचे कई ऐतिहासिक साक्ष्य संजोए हुए हैं। समय-समय पर क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य के दौरान यह साक्ष्य जमीन से निकलकर अपनी मौजूदगी का अहसास करवाते हैं।

हालिया वाक्य सोमवार का है जहां पुष्कर कस्बे के कपड़ा बाजार के पास स्थित 110 साल पुराने जीआईसी मकान के चौक में खुदाई के दौरान सैंड स्टोन पत्थर से निर्मित भगवान हनुमान की खंडित मूर्ति वह मंदिर के अवशेष निकले। जिसे मकान मालिक ने मूर्ति समेत सभी प्राचीन अवशेषों को सुरक्षित रख लिया।

ब्रह्मा मंदिर के व्यवस्थापक एवं भूअभिलेख निरीक्षक अरुण पाराशर ने बताया कि उनके 110 साल पुराने मकान के चौक में पानी की खोज निर्माण के लिए खुदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान करीब 6 फीट की गहराई में देवी हनुमान प्रतिमा निकली। खुदाई के दौरान मूर्ति का एक हिस्सा भी टूट गया। मूर्ति करीब 2 से ढाई फीट ऊंची है। इसके अलावा एक छोटे मंदिर के गुंबद नुमा पत्थर व दीपक भी निकला है।  मुगल शासन काल के दौरान देशभर में मंदिरों को तोड़ने के साक्ष्य मिलते हैं। इन्हीं साक्षी से जुड़े किंवदंती है कि मुगल शासक औरंगजेब ने अपने शासनकाल के दौरान पुष्कर में कई मंदिरों को ध्वस्त किया था । कपड़ा बाजार के पास भी केशव राव जी का प्राचीन मंदिर था। जिसे भी मुगल सैनिकों ने ध्वस्त किया था।

इतिहास के पन्नों को यदि खंगाला जाए तो पता लगता है कि पुष्कर जैनों को भी पवित्र तीर्थ रहा है। जैनों की पट्टावलियों व वंशावलियों में यह क्षेत्र पद्मावती के नाम से विख्यात था। जिनपति सूरी ने ईसा पश्चात् 1168, 1188 व 1192 में इस स्थान की यात्रा की और अनेक लोगों को दीक्षा दी। इतना नही नाग व परमार दोनों ही जैन धर्मानुयायी जातियां यहाँ रहा करती थी । पुष्कर का बौद्ध धर्म से पुराना नाता रहा है । साँची स्तूप दानलेखों में, जिनका समय ई. पू. दूसरी शताबदी है, कई बौद्ध भिक्षुओं के दान का वर्णन मिलता है जो पुष्कर में निवास करते थे। पांडुलेन गुफा के लेख में, जो ई. सन् 125 का माना जाता है, उषमदवत्त का नाम आता है। यह विख्यात राजा नहपाण का दामाद था और इसने पुष्कर आकर 3000 गायों एवं एक गाँव का दान किया था। इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने यहां ब्राह्मणों को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी थी। फलस्वरूप बौद्धों की एक नई शाखा पौष्करायिणी यही स्थापित हुई।

पुष्कर कस्बे मैं पहले भी कई प्राचीन मूर्तियां वह शिलालेखों के साक्ष मिल चुके हैं। जिसमें मुख्य रुप से सावित्री माता मार्ग के पास रेतीले धोरों की खुदाई में दर्जनों जैन प्रतिमाएं और जैन संप्रदाय से जुड़ी मूर्तियां व अवशेष मिले थे। इससे पूर्व प्राचीन वराह मंदिर के पास भी बुद्ध धर्म से जुड़ी प्रतिमा मिली थी। जिन्हें पुरातत्व विभाग के अजमेर स्थित संग्रहालय के अधीक्षक में अपने कब्जे में लेकर संग्रहालय की दर्शक दीर्घा में सजा रखा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved