Post Views 11
November 28, 2022
माखुपुरा चौराहे पर महिला इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान 2023 के तहत शानदार व आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार अजमेर एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजमेर दक्षिण प्रीति चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इस अभियान से 17 प्लस 18 प्लस के नौजवान वोटर्स पोर्टल लिस्ट में वी एच ए एप्लीकेशन और एनवीएस पोर्टल के द्वारा अपना रजिस्ट्रीकरण करवा रहे हैं। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजर्स ने भाग लिया। रंगोली बनाने में करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया।
साथ ही मतदान के लिए जनता को प्रेरित करने हेतु सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने और नागरिकों ने अपनी बढ़-चढ़कर सेल्फी खिंचा कर मतदान को शत प्रतिशत करने का जज्बा दिखाया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved