For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156017622
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

अजमेर न्यूज़: 26 नवंबर 2022 को भाजपा शहर जिला अजमेर की एक आवश्यक बैठक आगामी जन आक्रोश यात्रा हेतु जयपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत की गई 

Post Views 71

November 26, 2022

 जिला कार्यसमिति में जन आक्रोश यात्रा की जानकारी सभी कार्यकर्ता को प्रदान की गई

26 नवंबर 2022 को भाजपा शहर जिला अजमेर की एक आवश्यक बैठक आगामी जन आक्रोश यात्रा हेतु जयपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत की गई 

सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा की कांग्रेस सरकार सिर्फ़ झूठ का पुलिंदा है ,केन्द्र सरकार  राज्य को बहुत पैसा दे रहा है सताइस हज़ार करोड़ दिये है जल जीवन मिशन हेतु जिसमे  राजस्थान सरकार ने सिर्फ़ को चार हज़ार करोड़ ही खर्च किए है , उन्होंने कहा जनता को जाग्रत करना है और  आमजन में आक्रोश खड़ा करना है और जनता के हित में भाजपा कार्यकर्ता को त्याग करना पड़ेगा 

जिसमे भाजपा शहर जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कार्यकर्ताओं को बताया की जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलता को आमजन के बीच ले जाना है ,प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों की सूची बनाकर प्रभारी संयोजक से कार्यक्रम की जानकारी एवम् सूचना लेकर प्रदेश कार्यालय भेजनी है 

संगठन प्रभारी बिरम देव सिंह ने कहा की जन आक्रोश यात्रा हेतु बनायी गई टोली के सभी सदस्य बहुत अनुभवी है जो इस यात्रा के संदेश को जन जन तक पहुँचाएँगे , यात्रा में सभी कार्यकर्ता को जोड़ते हुए यात्रा का संदेश बूथ स्तर तक पहुँचाना है उन्होंने बताया की अजमेर जान आक्रोश यात्रा का संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष  अरविंद यादव को एवम् सह संयोजक उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल को नियुक्त किया है उन्होंने कहा की जन आक्रोश यात्रा के कार्यक्रम हेतु विभिन्न चौराहों एवम् चौपाल का स्थान तय करे जिसमे जिले के प्रमुख लोग रहे उन्होंने बताया की पदयात्रा का आयोजन भी होगा जो 10 किलोमीटर की होगी, मुख्य संगठन , मोर्चा, विभाग एवम् सभी कार्यकर्ता में समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम की रचना करनी है, सभी कार्यक्रम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए  
 घर घर झंडे एवम्  स्टिकर लगाने है , दिवस यात्रा की समुचित व्यवस्था करते हुए सोशल  मीडिया पर व्यापक प्रचार एवम् प्रसार करना है 

 यात्रा संयोजक अरविंद यादव ने सभी कार्यकर्ता को जानकारी देते हुए बताया की हाल ही में संपन्न हुई  जिला कार्यसमिति में जन आक्रोश यात्रा की जानकारी सभी कार्यकर्ता को प्रदान की गई थी जिसके बाद प्रदेश जन आक्रोश यात्रा हेतु प्रदेश भाजपा द्वारा  कार्यशाला का आयोजन किया गया था 
उन्होंने कहा चार साल के कांग्रेस शासन में भाजपा ने  अजमेर में सशक्त विपक्ष का निर्वहन किया है 
उन्होंने बताया की जान आक्रोश यात्रा के कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जायेगा जिसमे  पूरी लोकसभा के विषय उठाये जाएँगे,जान आक्रोश यात्रा हेतु वेबसाईट लॉंच की जायेगी ,
जिला स्तर पर जयपुर से रथ आयेगा जिसका लाइव कवरेज सोश्यल मीडिया , इलेक्ट्रॉनिक एवम् प्रिंट मीडिया के माध्यम से किया जायेगा , रथ के साथ शिकायत पेटिका भी आयेगी जिस्म आमजन। सरकार से संबंधित शिकायत डाल सकेंगे 
2 दिसम्बर से जिले की शुरुआत की जायेगी तीन दिसम्बर से प्रत्येक विधानसभा में रथ जायेगा , चौपाल एवम्  नुक्कड़ सभा के माध्यम से आमजन को जोड़ा जायेगा , पत्रक वितरण ,ह्वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से कांग्रेस शासन की विफलताओं को उजागर किया जायेगा, यात्रा हेतु सभी पूर्व कार्यकर्ता  एवम् जन प्रतिनिधि को जोड़ना है  

उत्तर विधानसभा यात्रा प्रभारी स्टेफ़ी चौहान ने बैठक में सभी को  संविधान दिवस की शुभकामना दी और बाबा साहब को याद किया , उन्होंने कहा की राजस्थान की जनता ने कांग्रेस जनविरोधी सरकार को झेला है , साढ़े आठ लाख मुक़द्दमे दर्ज हुए ,महिला शिक्षक की हत्या सरे आम की गई , राजस्थान का युवा बेरोज़गार और पीड़ित है, झूठा वादा कर कुछ ही  लोगों बेरोज़गारी भत्ता दिया , लंपी रोग की रोकधाम में विफ़ल रहे उन्होंने कहा हम सभी कार्यकर्ता को सभी करणीय कार्य करके यात्रा को सफल बनाना है 



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved