For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156017453
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

अजमेर न्यूज़: अधिवक्ता परिषद की अजमेर इकाई व अभिभाषक सामाजिक जीवन स्तरोन्नयन व शिक्षार्थ सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान मे संविधान दिवस समारोह व विधिक कार्यशाला

Post Views 81

November 26, 2022

समारोह के द्वितीय सत्र में संविधान दिवस के उपलक्ष में वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे संविधानिक प्रावधानों की विस्तृत चर्चा की गई

 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद राजस्थान की अजमेर इकाई व अजमेर अभिभाषक सामाजिक जीवन स्तरोन्नयन व शिक्षार्थ सहकारी समिति लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित संविधान दिवस समारोह व विधिक कार्यशाला मे सभी अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया

संविधान दिवस समारोह के प्रथम सत्र मे न्यायिक भर्ती एवं वर्तमान कॉलेजियम सिस्टम को लेकर उपजे विवाद पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें जिला वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश सिंह राणा, अशोक अग्रवाल,बसंत विजयवर्गीय,अजय गोयल ने न्यायिक भर्ती एवं कॉलेजियम सिस्टम पर विस्तृत जानकारी दी एवं इस आशय का एक प्रस्ताव भी राष्ट्रपति महोदया को देना तय किया कि वर्तमान कॉलेजियम सिस्टम में बदलाव की आवश्यकता है एवं न्यायिक भर्ती प्रक्रिया भी पूर्णतया पारदर्शी होनी चाहिए

समारोह के द्वितीय सत्र में संविधान दिवस के उपलक्ष में वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे संविधानिक प्रावधानों की विस्तृत चर्चा की गई जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्षता मधुर मनोहर रंगा एवं सत्र मे वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि संविधान के निर्माण के समय भारत में प्रचलित रीति-रिवाजों सभ्यता एवं संस्कृति के अनुरूप संविधान की मूल प्रति मे लगभग 22 चित्र दर्शित थे ,आजादी के पश्चात सरकारों ने अपने व्यक्तिगत लाभ एवं वोट बैंक के लिए संविधान में संशोधन किए गए जिस के विभिन्न दुष्परिणाम भी सामने आए हैंकिंतु अबकी सरकार ने संविधान संशोधनों में से एक संशोधन अनुच्छेद 35a को हाल ही में केंद्र सरकार ने संसद में कानून पारित किया है इसी प्रकार अनुच्छेद 28 एवं अनुच्छेद 29,30 की व्याख्या की जानी आवश्यक है क्योंकि यह भारतवर्ष के दो वर्गों में विभाजन पैदा करते है

 कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह राणा ने अधिवक्ता परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता परिषद अजमेर इकाई के अध्यक्ष रामस्वरूप ने धन्यवाद ज्ञापित किया व कार्यक्रम का संचालन मनीष खंडेलवाल भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved