For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156017366
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान पटवार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निमिवाल ने की प्रेस वार्ता, 30 नवंबर को अजमेर में प्रदेश स्तरीय न्याय यात्रा रैली निकालकर राजस्व मंडल का करेंगें घेराव

Post Views 11

November 26, 2022

राजस्थान पटवार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निमिवाल ने की प्रेस वार्ता

7 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू किए गए आमरण अनशन में अखिल भारतीय स्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष 28 नवंबर को होंगे शामिल


राजस्थान पटवार संघ द्वारा 3 और 4 जुलाई 2021 को हुए समझौते की पालना नहीं होने पर आए दिन अल्प वेतनभोगी कार्मिकों पटवारियों के स्थानांतरण दूरदराज के जिलों में किए जाने के विरोध स्वरूप अपनी 7 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर राजस्व मंडल के समक्ष 13 दिन से लगातार आमरण अनशन चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निमिवाल 13 दिन से, धौलपुर जिला अध्यक्ष रामनिवास जाटव 7 दिन से, नागौर जिला अध्यक्ष बुधराम जाजड़ा 6 दिन से, भीलवाड़ा उपाध्यक्ष सुरेंद्र बड़वा एवं नसीराबाद उपशाखा अध्यक्ष जितेंद्र 2 दिन से आमरण अनशन पर हैं लेकिन गिरते हुए स्वास्थ्य के कारण पुलिस और प्रशासन द्वारा जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करवाने की कोशिश की जा रही है। राज्य सरकार के मुखिया अशोक गहलोत स्वयं को गांधीवादी कहते हैं लेकिन यह हमारे गांधीवादी आंदोलन को अनदेखा कर रहे हैं। जिसके कारण राजस्थान के पटवारियों में भयंकर आक्रोश पैदा है। पटवारी आंदोलन को उग्र रूप देना चाहते हैं राजस्थान पटवार संघ मजबूरन उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो गया है। 27 नवंबर से पांच अन्य साथी भी आमरण अनशन शुरू करेंगें। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष 28 नवंबर को आमरण अनशन स्थल पहुंचेंगे। यदि राज्य सरकार हमारी मांगों के आदेश 29 नवंबर तक जारी नहीं करती तो मजबूरन 30 नवंबर को अजमेर में प्रदेश स्तरीय न्याय यात्रा रैली निकालकर राजस्व मंडल का घेराव किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved