For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156017435
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

अजमेर न्यूज़: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर शनिवार को कांग्रेस सेवादल की और से अंबेडकर सर्किल, रोडवेज बस स्टैंड पर संगोष्ठी का आयोजन

Post Views 11

November 26, 2022

अजमेर संभाग के प्रभारी शैलेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं व कॉंग्रेसजनों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। 

संविधान दिवस के दिन हम संकल्प लें कि हम अपने संविधान के मूल्यों की सदैव रक्षा करेंगे- शैलेंद्र अग्रवाल

अजमेर 26 नवंबर, भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर शनिवार को कांग्रेस सेवादल की और से अंबेडकर सर्किल, रोडवेज बस स्टैंड पर संगोष्ठी का आयोजन रखा गया, इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग के प्रभारी शैलेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं व कॉंग्रेसजनों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। 
    इस अवसर पर सेवादल प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी को संविधान दिवस की बधाई व शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि हम सब डॉ भीमराव अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान में प्रदत्त अधिकारों के बारे में नागरिकों को जागरुक कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाये रखने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है, इस दिन भारत ने अपना संविधान अपनाया और उसी उपलक्ष में हर साल यह दिवस संविधान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अग्रवाल ने कहा कि आज कुछ ताकतैं संविधान से छेड़छाड़ कर व संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर राजनैतिक दुर्भावनावश कार्य कर रही है हमें ऐसी ताकतों का दृढ़ता के साथ मुकाबला करना है, हम सभी संकल्प लें कि हम अपने संविधान की सदैव रक्षा करेंगे। 
    इस अवसर पर शैलेंद्र अग्रवाल के साथ ही अजमेर सेवादल के पूर्व पदाधिकारीगण अशोक सुकरिया, कमल कृपलानी, नरेश सोलीवाल, पीयूष सुराणा, जितेंद्र चौधरी, शमसुद्दीन, चेतन पंवार व पुनीत सांखला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved