For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155824238
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अजमेर न्यूज़: तीर्थ नगरी पुष्कर के भरे बाजार में चैन स्नैचिंग की वारदात

Post Views 41

November 26, 2022

दो बाइक सवार बदमाशो ने झपट्टा मारकर महिला के गले से तोड़ा सोने का मंगलसूत्र,घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले। 

तीर्थ नगरी पुष्कर के वैकुंठ नाथ मंदिर नया रंग जी से मंदिर में आज शनिवार सुबह दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के साथ चैन स्नैचिंग की वारदात हो गई। इस दौरान महाराष्ट्र श्रद्धालु परिवार सड़क पर चल रहा था। तभी पीछे से दो बाइक सवार बदमाशो ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए।

महाराष्ट्र के सातारा से पुष्कर धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ पुष्कर आई कोमल पवार चैन स्नैचिंग का शिकार हो गई। नए रंगजी मंदिर के सामने गुजरते वक्त दो बदमाश काली मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये । और झपट्टा मारकर कोमल के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। इस पर कोमल द्वारा शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। इससे पूर्व तेज रफ्तार में बाइक सवार अजमेर की तरफ रवाना हो गए। सूचना मिलते ही पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रवीश कुमार ने पुष्कर के क्षेत्र में नाकाबंदी करवा कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले।  पुष्कर थाना प्रभारी डॉ रवीश कुमार सामरिया ने बताया कि अभी तक मामले में पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। सन 2019 में अप्रैल माह से पूर्व लगातार पांच महीनों में विदेशी पर्यटकों से पांच बैग छीनकर गाड़ी पर फरार होने की वारदात घट चुकी है। करीब 3 वर्षों बाद पुष्कर में बाइक सवार बदमाशों द्वारा स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने कस्बे में अपनी मौजूदगी एक बार फिर दर्ज करा दी है। जिसको लेकर अब पुष्कर पुलिस भी सक्रिय हो गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved