For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155598473
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल रेल अस्पताल ने रचा इतिहास: भारतीय रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में सर्वाधिक सर्जरी करने का बनाया रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: जवाहर रंगमंच पर प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया उनका भव्य स्वागत  |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज थाना पुलिस की मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: रेलवे भर्ती बोर्ड से युवक के अपहरण का आरोप, मां ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जताया शक |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर से जल लेकर श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंची भव्य कावड़ यात्रा, डीजे और ढोल की धुनों पर झूमते निकले शिवभक्त |  Ajmer Breaking News:  रोबोटिक्स वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान अजमेर पहुंचीं, ख्वाजा साहब की दरगाह में की जियारत,मुल्क हिंदुस्तान का नाम रौशन करने की मांगी दुआ. |  Ajmer Breaking News: ‘नशे को हराना हैे, खुशहाल राष्ट्र बनाना है’ - से गुंजा राजगढ़ भैरव धाम,मसानिया भैरव धाम राजगढ पर हजारों श्रद्धालुओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प |  Ajmer Breaking News: त्योहारी सीजन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जांच हेतु लिए नमूने                 |  Ajmer Breaking News: ​भाजपा के आचार संहिता उल्लंघन पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: मातृशक्ति फेस्ट से हटे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व भाजपा नेताओं के पोस्टर, सत्ता के दुरुपयोग पर कांग्रेस का कड़ा पहरा ​ | 

अजमेर न्यूज़: भाजपा की जन आक्रोश रैली राजनीतिक नौटंकी - राठौड, सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी

Post Views 11

November 24, 2022

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से भाजपा में बौखलाहट है और भाजपा जन आक्रोश रैली निकालकर केवल सत्ता हथियाने के लिए आम जनता को गुमराह कर रही है


 अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने  भारतीय जनता पार्टी की आगामी दिनों में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को राजनीतिक नौटंकी बताया है ! निगम अध्यक्ष राठौड़ ने  प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता हथियाने के लिए आम जनता को गुमराह कर रही है। भारतीय जनता पार्टी पास  कांग्रेस एवं राजस्थान सरकार को कोसने के अलावा कोई काम नहीं है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से  भाजपा में बौखलाहट है और भाजपा जन आक्रोश रैली निकालकर केवल सत्ता हथियाने के लिए आम जनता को गुमराह कर रही है। जबकि आज देश में भाजपा के प्रति जन आक्रोश है। भाजपा विकास के नाम पर राजनीति कर रही है ! उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी 25 भाजपा सांसद राजस्थान के विकास के मुद्दे पर मौन है !  निगम अध्यक्ष राठौड ने राजस्थान के सभी 25 सांसदों से पूर्वी नहर परियोजना पर प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी सांसद संसद में महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर मौन क्यों हैं? उन्होंने राजस्थान के सांसदों से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करवाने एवं देश में चिरंजीवी चिकित्सा योजना लागू करवाने के लिए प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने का आग्रह किया है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानों खिलाड़ियों महिलाओं दलितों आदिवासियों ईडब्ल्यूएस वर्ग युवाओं सभी धर्म एवं संप्रदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिससे भाजपा में बौखलाहट है और वह अपनी बौखला छिपाने के लिए जन आक्रोश रैली निकाल रही हैं !उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू मुस्लिम को आपस में बाटकर ,भाई को भाई से लड़ा कर शासन कर रही है। भाजपा का चाल चेहरा एवं चरित्र आम जनता के सामने आ गया है। सरदार शहर के उपचुनाव में  कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी और आगामी 2023 में अशोक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी !उन्होंने  तन्ज कसते हुए कहा  कि राजस्थान के भाजपा के सात आठ नेता मुख्यमंत्री बने राजस्थान और दिल्ली में घूम रहे हैं। जबकि भाजपा के किसी भी नेता ने राजस्थान के मुद्दों पर कोई आवाज नहीं उठाई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved