Post Views 531
November 24, 2022
चौपहिया वाहन चोरी गैंग का खुलासा, 4 क्रेटा कार व एक i20 कार बरामद, गैंग से अब तक कुल 30 लग्जरी गाड़ियां की बरामद
पूर्व में आदर्श नगर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए मुलजिम कुंजी लाल गुर्जर, विनोद मीणा, विमल शर्मा और रामनिवास विश्नोई को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पांच क्रेटा कार ओर की बरामद
अजमेर जिले में लग्जरी कारों की चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व खुलासे के लिए आईपीएस पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के नेतृत्व में अजमेर जिले में लग्जरी गाड़ियों की चोरी की बढ़ती वारदातों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मुख्यालय विकास सांगवान , पुलिस उप अधीक्षक व्रत उत्तर छवि शर्मा के सुपर विजन में जिला स्पेशल टीम और पुलिस थाना क्रिश्चियन गंज की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने क्रिश्चियन गंज थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 678 / 2022 धारा 379 में पूछताछ के लिए पूर्व में पकड़े गए कार चोरी केमुल्जिमान कुंजी लाल गुर्जर, विनोद मीणा, विमल शर्मा और रामनिवास विश्नोई को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार कर जब उनसे गहन पूछताछ की तो कुंजीलाल से 5 गाड़ियां चोरी की और बरामद की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि कुख्यात वाहन चोरों ने अजमेर रेंज की दो दर्जन वारदातों सहित लगभग 100 चौपहिया वाहन चोरी की वारदातें कबूल की है। जिनको बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि गाड़ी की डिमांड होते ही कुंजीलाल अपने साथियों के साथ गाड़ी चोरी करने की फिराक में रात को शहर में घूमते और जहां भी हुंडई कंपनी की क्रेटा, आई10, आई20 लग्जरी गाड़ियां देखते वहां पर रेकी करते और मौका मिलते ही कुंजीलाल का साथी विनोद मीणा गाड़ी के साइड में पीछे की तरफ के साइड कांच को तोड़कर एक हाथ अंदर डालकर फाटक खोलता और अंदर जाकर मास्टर चाबी से गाड़ी को केवल ऑन कर बाहर आ जाता, फिर कुंजीलाल अपने द्वारा दिल्ली से लाई हुई एक्स टूल हाईटेक डिवाइस को गाड़ी के अंदर ले जाता और गाड़ी के सिस्टम को हैक कर कोड प्राप्त कर गाड़ी को स्टार्ट कर चोरी कर ले जाते और शहर के बाहर ले जाकर गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर गाड़ियों के लॉक तोड़ना सीखा और 5 मिनट में ही वारदात को अंजाम दे देते थे। उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम देने के लिए चोरी के वाहनों की जरूरत होती थी इसके पीछे मादक पदार्थ तस्करों की मंशा होती थी कि जब तस्करी करते समय पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जाती है तब पकड़े जाने की संभावना हो तो वाहन को लावारिस छोड़ कर भाग जाओ जिसको उपरांत पुलिस द्वारा वाहन की जानकारी लेने पर उक्त वाहन चोरी का होने पर अपराधी की पहचान नहीं हो पाती। इस पूरी वाहन चोरी की कार्यवाही को अंजाम देने के लिए अलग-अलग पार्ट में अलग-अलग गैंग कार्रवाई को अंजाम देती थी। जिसमें मुख्य सरगना रामनिवास विश्नोई है जो मादक पदार्थों के तस्करों को ऑन डिमांड चोरी के वाहनों की आपूर्ति करता था।
गिरफ्तार किया गया अभियुक्त जागुवास भाचरणा पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर निवासी रामनिवास विश्नोई है।
कार्रवाई में विशेष योगदान जिला स्पेशल टीम के उप निरीक्षक विजय सिंह, हेड कांस्टेबल आशीष गहलोत, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, गोपाल गोरा, जोगिंदर सिंह ,सुनील मील, हिम्मत तोशिक, गजेंद्र मीणा, अभय सिंह, मुकेश टांडी, अजीत सिंह, आजाद सिंह, राजकुमार शर्मा, मनोज सिंह के साथ ही क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण, सहायक उपनिरीक्षक अमरचंद गोरा, कॉन्स्टेबल सुखदान और हरेंद्र कुमार का रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved