For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155598572
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल रेल अस्पताल ने रचा इतिहास: भारतीय रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में सर्वाधिक सर्जरी करने का बनाया रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: जवाहर रंगमंच पर प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया उनका भव्य स्वागत  |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज थाना पुलिस की मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: रेलवे भर्ती बोर्ड से युवक के अपहरण का आरोप, मां ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जताया शक |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर से जल लेकर श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंची भव्य कावड़ यात्रा, डीजे और ढोल की धुनों पर झूमते निकले शिवभक्त |  Ajmer Breaking News:  रोबोटिक्स वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान अजमेर पहुंचीं, ख्वाजा साहब की दरगाह में की जियारत,मुल्क हिंदुस्तान का नाम रौशन करने की मांगी दुआ. |  Ajmer Breaking News: ‘नशे को हराना हैे, खुशहाल राष्ट्र बनाना है’ - से गुंजा राजगढ़ भैरव धाम,मसानिया भैरव धाम राजगढ पर हजारों श्रद्धालुओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प |  Ajmer Breaking News: त्योहारी सीजन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जांच हेतु लिए नमूने                 |  Ajmer Breaking News: ​भाजपा के आचार संहिता उल्लंघन पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: मातृशक्ति फेस्ट से हटे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व भाजपा नेताओं के पोस्टर, सत्ता के दुरुपयोग पर कांग्रेस का कड़ा पहरा ​ | 

अजमेर न्यूज़: बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले अनुसूचित जाति के लोगों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Post Views 21

November 24, 2022

अजमेर के थाना क्षेत्र भिनाय में बहुचर्चित दुर्गा लाल हत्याकांड और रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के ओमप्रकाश रेगर आत्महत्या मामले में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलने पर जताया आक्रोश

बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले अनुसूचित जाति के लोगों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

अजमेर के थाना क्षेत्र भिनाय में बहुचर्चित दुर्गा लाल हत्याकांड और रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के ओमप्रकाश रेगर आत्महत्या मामले में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलने पर जताया आक्रोश

गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले अनुसूचित जाति के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि अजमेर जिले में बढ़ते अत्याचार के मामलों में यह पाया गया कि रिपोर्ट दर्ज होने के तत्काल बाद सही समय पर जांच नहीं करके लापरवाही बरतने से पीड़ित परिवारों में भय का माहौल बना रहता है जिसकी वजह से अपराधियों में अपराध करने के लिए हौसले बुलंद हो रहे हैं। नाबालिक बच्चों व महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं तो कई दलितों की निर्मम हत्या की जा रही है। हाल ही में भिनाय थाना क्षेत्र में बहुचर्चित दुर्गा लाल हत्याकांड हुआ तो थाना क्षेत्र रूपनगढ़ में ओमप्रकाश रेगर आत्महत्या मामला घटित हुआ। इन दोनों मामलों में पीड़ितों की गुहार लगाने के बाद समय पर सूचना मिलने के बाद भी पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है।
थाना में दर्ज रिपोर्ट में अत्याचारों के अनुसार एससी एसटी एक्ट की धारा नहीं जोड़ने का खामियाजा पीड़ित को न्यायालय में भुगतना पड़ता है और अपराधियों को जमानत मिल जाती है। उपरांत मामले के अपराधी बरी हो जाता है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित को आर्थिक राशि मुहैया करवाने के लिए संबंधित अधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग की साइट पर दस्तावेज अपलोड नहीं किए जाते। पुलिस द्वारा तथ्य जुटाकर समय पर चालान पेश नहीं करना दलितों के साथ अत्याचार ही है। इसलिए इन बिंदुओं पर गंभीरता से मंथन करते हुए शोषित समाज को न्याय दिलवाया जाए


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved