For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155598492
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल रेल अस्पताल ने रचा इतिहास: भारतीय रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में सर्वाधिक सर्जरी करने का बनाया रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: जवाहर रंगमंच पर प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया उनका भव्य स्वागत  |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज थाना पुलिस की मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: रेलवे भर्ती बोर्ड से युवक के अपहरण का आरोप, मां ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जताया शक |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर से जल लेकर श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंची भव्य कावड़ यात्रा, डीजे और ढोल की धुनों पर झूमते निकले शिवभक्त |  Ajmer Breaking News:  रोबोटिक्स वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान अजमेर पहुंचीं, ख्वाजा साहब की दरगाह में की जियारत,मुल्क हिंदुस्तान का नाम रौशन करने की मांगी दुआ. |  Ajmer Breaking News: ‘नशे को हराना हैे, खुशहाल राष्ट्र बनाना है’ - से गुंजा राजगढ़ भैरव धाम,मसानिया भैरव धाम राजगढ पर हजारों श्रद्धालुओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प |  Ajmer Breaking News: त्योहारी सीजन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जांच हेतु लिए नमूने                 |  Ajmer Breaking News: ​भाजपा के आचार संहिता उल्लंघन पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: मातृशक्ति फेस्ट से हटे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व भाजपा नेताओं के पोस्टर, सत्ता के दुरुपयोग पर कांग्रेस का कड़ा पहरा ​ | 

अजमेर न्यूज़: नर्सिंग ऑफिसर सीधी भर्ती 2022 में पदवृद्धि (3940+2001 ) एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्ती मेरिट + बोनस से करने की मांग 

Post Views 11

November 24, 2022

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती मेरिट बोनस से 6000 पदों पर विज्ञापन अतिशीघ्र जारी करने की मांग 

नर्सिंग ऑफिसर सीधी भर्ती 2022 में पदवृद्धि (3940+2001 ) एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्ती मेरिट + बोनस से करने की मांग 

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन  के प्रदेशध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में नर्सेस कर्मियों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा  राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में नर्सेज की कमी एक संविदा नर्सेज का नियमित रोजगार हेतु नर्सिंग ऑफिसर के 1289 पदों पर हाल ही में विज्ञापन जारी किया गया है जो कि संविदा नर्सेज के अनुपात में बहुत कम है जिसमे चिकित्सा स्वास्थ विभाग के 3949 रिक्त पद एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 2001 पदों को जोड़ा जाये। दोनों ही फाईल फाइनेंस विभाग में स्वीकृति हेतू लंबित है।

इसके अलावा प्रदेश की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता जिनकी नहीं चिकित्सा विभाग परीक्षा के माध्यम से करवाने जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। एएनएम नर्सेज वर्षो से संविदा पर कार्यरत है जिनका चयन पहले परीक्षा देकर ही हुआ है। जिनके लिए पुनः परीक्षा देना उचित नहीं है अतः इनकी भर्ती भी नर्सिंग ऑफिसर मत की तरह मेरिट बोनस से करवाई जाए तथा स्वीकुल 1100 पदों में पद वृद्धि करते हुए 6000 पदों पर विज्ञापन जारी किया जाये।

मुख्यमंत्री महोदय 21 नवम्बर को संविदा नर्सेज के बैनर तले राजधानी जयपुर में पद जोड़ो यात्रा निकाली जा रही थी जिसे मूलिस प्रशासन द्वारा रामबाग सकल जयपुर में हजारों नर्सेज पर भरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया और 17 संविदा नर्सेज की गिरफ्तार कर गांधीनगर थाने में बंद किया गया। महोदय आपकी संवेदनशील सरकार ने हमेशा संविदा नर्सेज के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए संविदा नर्सेज को नियमित करने का कार्य किया है।

21 नवम्बर 2022 की घटना की पुर्नरावृत्ति ना हो तथा नर्सिंग ऑफिसर सीधी भर्ती 2022 में (3940+2001) पदों की फाइल फाइनेंस विभाग से स्वीकृति दिलवाकर जारी किये गए विज्ञापन में जुड़वाये जाए एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती मेरिट बोनस से 6000 पदों पर विज्ञापन अतिशीघ्र जारी किया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved