For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155260879
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायत एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक |  Ajmer Breaking News: नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्यता से आगाज |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस का ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, भिनाय में 1 क्विंटल 33 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: सब्जी की क्रेट्स के नीचे छुपा था 10 लाख का डोडा पोस्त! नसीराबाद सदर पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव प्रभारी मोहनलाल कुमावत ने संगठनात्मक बैठक लेकर चुनाव की रणनीति पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। |  Ajmer Breaking News: टेलरिंग करने वाले बुजुर्ग गोविंदगढ़ निवासी 62 वर्षीय टेलर रेखराज ठाड़ा को 975 करोड़ की टैक्स रिकवरी का नोटिस, बोले- न कंपनी चलाई न कभी गुजरात गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मातृ शक्ति मानसून फेस्ट पर रोक लगाने की मांग |  Ajmer Breaking News: टीटीई चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 8 मोबाइल फोन व ₹4500 की नगदी बरामद, अजमेर आरपीएफ को किया सुपुर्द |  Ajmer Breaking News: पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 6.50 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अमूल भगाओ-सरस बचाओ के नारे के साथ होगा सरस सहकार महाकुंभ, 23 अगस्त को कच्छावा गार्डन में जुटेंगे 25 हजार लोग | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 2 जन्मजात मूक-बधिर बच्चों के किया निशुल्क कॉकलियर इंप्लाट

Post Views 11

November 23, 2022

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ईएनटी विभाग में 4 साल के 2 बच्चों का हुआ ऑपरेशन

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 2 जन्मजात मूक-बधिर बच्चों के किया निशुल्क कॉकलियर इंप्लाट

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ईएनटी विभाग में 4 साल के 2 बच्चों का हुआ ऑपरेशन

राजस्थान से मूक-बधिर बच्चों हेतु कॉकलियर इप्लांट ऑपरेशन की आवश्यकता व अधिक खर्चों को देखते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत जन्मजात मूक-बधिर बच्चों के निशुल्क कॉकलियर इंप्लाट ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
राजस्थान में सर्वप्रथम 2009-10 में सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर तथा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर मे 2019-20 से कॉकलियर इंप्लाट ऑपरेशन किए जा रहे हैं। वर्तमान में जयपुर अजमेर, बीकानेर जोधपुर उदयपुर, कोटा में एम्स जोधपुर मेडिकल कॉलेज में कॉकलियर इप्लांट ऑपरेशन किए जा रहे है।
बुधवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ वी बी सिंह,उपाचार्य डॉ संजीव माहेश्वरी, ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दिग्विजयसिंह,डॉ योगेश असेरी,अस्पताल अधीक्षक डॉ नीरज गुप्ता, की मौजूदगी में दोनों इंप्लांटिंग किये गए मूक बधिर बच्चों को मीडिया के सामने ला कर उपलब्धियां बताई गई।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से पूर्व कॉकलियर इप्लांट में मुख्यमंत्री सहायता कोष से लगभग 4 लाख रुपये प्रति बच्चे व्यय होता है।
जिसमें इप्लाट हेतू साढ़े तीन लाख रुपये, इप्लाट पश्चात 1 वर्ष स्पीच थेरेपी के लिए लगभग 35 से 40 हजार रुपये, ऑपरेशन व्यय एवं स्पीच थेरेपी का सम्पूर्ण व्यय माननीय मुख्यमंत्री सहायता कोष द्वारा वहन किया जाता है।
पात्र 6 वर्ष से कम उम्र के पुर्णतया मूक बधिर बच्चे
पूर्णबधिर बच्चे जिनमे हियरिंग एड से फायदा नहीं हो रहा,परिवार की आय 2 लाख रुपये से कम हो। लेकिन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अब यह उपचार बिल्कुल निशुल्क कर दिया गया है वहीं पात्र बच्चे 6 साल की जगह 4 साल की उम्र के होंगे प्रत्येक इन प्लांट पर ₹439500 खर्च हुआ है। जो पूरा निशुल्क मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के अंतर्गत वहन किया गया है । साथ ही स्पीच थेरेपी रिहैबिलिटेशन का समय 1 साल के स्थान पर 2 साल बढ़ा दिया गया है, साथ ही हियरिंग ऐड में आने वाली तकनीकी खराबी के लिए भी 50000 रुपये का अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया है
ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ दिग्विजय सिंह और डॉ योगेश असेरी ने 2 वर्षीय बालक उत्कर्ष और मोहम्मद हसन का कोकलियर इंप्लांट्स किया जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस मौके पर बच्चों के माता पिता और परिवार जन ने अस्पताल के चिकित्सकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि नाक कान गला रोग विभाग जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में अब तक 22 मूक-बधिर बच्चों का कोकलियर इप्लाट ऑपरेशन किया जा चुका है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved