For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155260733
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायत एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक |  Ajmer Breaking News: नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्यता से आगाज |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस का ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, भिनाय में 1 क्विंटल 33 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: सब्जी की क्रेट्स के नीचे छुपा था 10 लाख का डोडा पोस्त! नसीराबाद सदर पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव प्रभारी मोहनलाल कुमावत ने संगठनात्मक बैठक लेकर चुनाव की रणनीति पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। |  Ajmer Breaking News: टेलरिंग करने वाले बुजुर्ग गोविंदगढ़ निवासी 62 वर्षीय टेलर रेखराज ठाड़ा को 975 करोड़ की टैक्स रिकवरी का नोटिस, बोले- न कंपनी चलाई न कभी गुजरात गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मातृ शक्ति मानसून फेस्ट पर रोक लगाने की मांग |  Ajmer Breaking News: टीटीई चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 8 मोबाइल फोन व ₹4500 की नगदी बरामद, अजमेर आरपीएफ को किया सुपुर्द |  Ajmer Breaking News: पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 6.50 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अमूल भगाओ-सरस बचाओ के नारे के साथ होगा सरस सहकार महाकुंभ, 23 अगस्त को कच्छावा गार्डन में जुटेंगे 25 हजार लोग | 

अजमेर न्यूज़: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, स्वीप गतिविधियों से होगी क्षेत्र में जागरूकता

Post Views 11

November 22, 2022

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अजमेर दक्षिण में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत ई-रिक्शा को रवाना किया गया।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
स्वीप गतिविधियों से होगी क्षेत्र में जागरूकता
        अजमेर, 22 नवम्बर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अजमेर दक्षिण में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत ई-रिक्शा को रवाना किया गया।
        अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी श्री महावीर सिंह ने मंगलवार कोनिर्वाचन जागरूकता ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह ई-रिक्शा अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार करेगा। नए मतदाताओं को वोटर पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता सूची में शत-प्रतिशल ऑनलाईन पंजीकरण कराने के सम्बन्ध में जागरूक किया जाएगा। 
          उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन प्रातः 11.30 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर में किया जाएगा। मतदाता जागरूकता पोस्टर एवं पेन्टिग प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजा कोठी गुलाबबाडी में गुरूवार 24 नवम्बर को किया जाएगा। इसी प्रकार 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़गंज से साईकिल रैली निकाली जाएगी। इन गतिविधियों की प्रभारी अधिकारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी श्रीमती प्रीति चौहान होंगी। माह के प्रत्येक शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला, वाद-विवाद, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved