For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155070104
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल  कठोर कारावास, 50 हजार के अर्थ दंड से किया दंडित, |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने बीजेपी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बदले की भावना से कार्रवाई का लगाया आरोप |  Ajmer Breaking News: कल मिली नागौर की चुनावी कमान, आज इस्तीफे का ऐलान! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत के फैसले से भाजपा में बड़ी हलचल |  Ajmer Breaking News: प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब: आज लगा भव्य मेला |  Ajmer Breaking News: मित्तल अस्पताल के बाहर चाकूबाजी की घटना से मची अफरा तफरी, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट के सामने कुएं से 5 सिंचाई की मोटर चोरी,शातिर चोरो ने लगाई किसानों को लाखों की चपत |  Ajmer Breaking News: आश्रम में ही हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में नशे का काला कारोबार और कैदी से मारपीट, FIR दर्ज!  |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में मनाई गई छठी शरीफ, कसीर तादाद में जायरीन हुए शरीक,पढ़ा गया चिश्तिया शजरा, मांगी गई मुल्क की सलामती की दुआ.. |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिन्द की दरगाह अजमेर से 12 रबीउल अव्वल को लेकर खास पैग़ाम | 

अजमेर न्यूज़: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को अपने एक दिवसीय अजमेर यात्रा के तहत तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे, जहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया,

Post Views 11

November 22, 2022

केंद्रीय मंत्री ने किए जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन, सरोवर पर की पूजा अर्चना, जगतपिता ब्रह्मा की नगरी से जल्दी जुड़ेगी कृष्ण भक्त मीरा के नगरी-वैष्णव,

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को अपने एक दिवसीय अजमेर यात्रा के तहत तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। जहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लवाजमा के बीच जगतपिता ब्रह्मा के दर्शन कर आरती उतारी। मंदिर पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ द्वारा मंदिर प्रबंधन की ओर से केंद्रीय मंत्री का शॉल उड़ाकर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है जो आज उन्होंने जगत पिता के दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पुष्कर से मेड़ता रेल लाइन का कार्य प्रारंभ हो ऐसी प्राथना भगवान ब्रह्मा से की है। अजमेर से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस रेल लाइन के अर्जी को प्रधानमंत्री के सामने रखूंगा । उन्होंने इस रेल लाइन का श्रेय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को देते हुए कहा कि सांसद चौधरी द्वारा लगातार इस रेल लाइन के संबंध में मांग की जा रही है। जिसका जल्द ही सर्वे कंप्लीट कर डीपीआरके मंजूरी के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पैदल ही सरोवर के ब्रह्म घाट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश भर से आए श्रद्धालुओं से रुक कर बातचीत भी की। पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी, सहित निकाय के जनप्रतिनिधियों के साथ सरोवर पर पूजा अर्चना की । पूजा अर्चना के बाद केंद्रीय मंत्री वैष्णव कबीरपंथी समाज के मंदिर में दर्शन किए।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित दामोदर शर्मा की बही में पूर्वजों के नाम देखने के बाद हस्ताक्षर नहीं किए। गौरतलब है कि सन 1997 मैं 16 दिसंबर को उनके परिवार हरिद्वार से पुष्कर पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव परिवार का नाम पुष्कर पुरोहित की बनी दर्ज करवाया था। परंपरा के अनुसार सरोवर पर पूजा अर्चना के बाद पुश्तैनी बही में नाम दर्ज करा कर हस्ताक्षर किया जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved