Post Views 01
August 20, 2026
अजमेर शरीफ दरगाह में मनाई गई छठी शरीफ, कसीर तादाद में जायरीन हुए शरीक,पढ़ा गया चिश्तिया शजरा, मांगी गई मुल्क की सलामती की दुआ..
अजमेर शरीफ दरगाह में सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही की महाना छठी शरीफ़ की फातेहा हुई। 5 रबी उल अव्वल की सुबह से ही अजमेर दरगाह में ज़ायरीन का भारी हुजुम देखने को मिला। जहा आज 6 रबी उल अव्वल को ख्वाजा साहब की महाना छठी शरीफ की इज़्तिमाई दुआ हुई। दरगाह के आहता नूर दालान में ख़ुद्दामें ख्वाजा की अंजुमन सैय्यद ज़ादगान कि तरफ से दुआ का अहतेमाम किया गया। जहां चिश्तिया सिलसिले का शजरा भी पढ़ा गया और मुल्क हिंदुस्तान की तरक़्क़ी की दुआ भी मांगी गई। इस मौके पर मुल्क भर से कसीर तादाद में ज़ायरीन अजमेर पहुंचे थे। जहां दरगाह शरीफ के अलावा आस पास के इलाक़ा में भी अक़ीदत मंदो की भीड़ नज़र आई। छठी शरीफ़ की फातेहा के बाद सलातो सलाम पेश किया गया और सखी ख़िदमात फाउंडेशन की तरफ से ज़ायरीन में लंगर तक़सीम किया गया। इस मौके पर अक़ीदत मंदो ने ख्वाजा साहब के दरबार मे अक़ीदत के फूल पेश किए और अपनी ज़िंदगी मे क़ामयाबी की दुआ भी मांगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved