For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155021042
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मित्तल अस्पताल के बाहर चाकूबाजी की घटना से मची अफरा तफरी, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट के सामने कुएं से 5 सिंचाई की मोटर चोरी,शातिर चोरो ने लगाई किसानों को लाखों की चपत |  Ajmer Breaking News: आश्रम में ही हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में नशे का काला कारोबार और कैदी से मारपीट, FIR दर्ज!  |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में मनाई गई छठी शरीफ, कसीर तादाद में जायरीन हुए शरीक,पढ़ा गया चिश्तिया शजरा, मांगी गई मुल्क की सलामती की दुआ.. |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिन्द की दरगाह अजमेर से 12 रबीउल अव्वल को लेकर खास पैग़ाम |  Ajmer Breaking News: राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा—डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम |  Ajmer Breaking News: साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नींव |  Ajmer Breaking News: नगर निगम चुनाव जीतने के संकल्प के साथ कांग्रेस में जबरदस्त जोश, टिकट दावेदारों की भीड़ से गरमाया चुनावी माहौल | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर सेंट्रल जेल में नशे का काला कारोबार और कैदी से मारपीट, FIR दर्ज! 

Post Views 01

August 20, 2026

आरोपी बंदी जेल के अंदर 500-500 रुपये में नशे की गोलियां बेचने का काम करते हैं। नशे का यह पैसा जयराम नामक बाहरी व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर फोन-पे के जरिए ट्रांसफर किया जाता था

अजमेर सेंट्रल जेल में नशे का काला कारोबार और कैदी से मारपीट, FIR दर्ज! 

अजमेर की केंद्रीय कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर एक बेहद चौंकाने वाला मामला दर्ज किया है। विचाराधीन बंदी भीकाराम के साथ जेल में बंद करण और कमल ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बंदी जेल के अंदर 500-500 रुपये में नशे की गोलियां बेचने का काम करते हैं। नशे का यह पैसा जयराम नामक बाहरी व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर फोन-पे के जरिए ट्रांसफर किया जाता था।जेल प्रशासन की आंतरिक जांच में 15 बंदियों के खाते/नंबर इस अवैध लेनदेन से जुड़े पाए गए हैं, जबकि नियमानुसार केवल 3-4 नंबर ही जुड़ने चाहिए। सिविल लाइन थाने के एएसआई लक्ष्मण  ने बताया कि जेल अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 115(2), 308(2), 3(5) और कारागार अधिनियम की धारा 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब इस पूरे नेटवर्क में जेल कर्मियों की संलिप्तता की भी गहन जांच की जाएगी। जेल जैसे अति-सुरक्षित स्थान पर मोबाइल और नशे का पहुंचना जेल प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved