For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155023295
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कल मिली नागौर की चुनावी कमान, आज इस्तीफे का ऐलान! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत के फैसले से भाजपा में बड़ी हलचल |  Ajmer Breaking News: प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब: आज लगा भव्य मेला |  Ajmer Breaking News: मित्तल अस्पताल के बाहर चाकूबाजी की घटना से मची अफरा तफरी, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट के सामने कुएं से 5 सिंचाई की मोटर चोरी,शातिर चोरो ने लगाई किसानों को लाखों की चपत |  Ajmer Breaking News: आश्रम में ही हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में नशे का काला कारोबार और कैदी से मारपीट, FIR दर्ज!  |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में मनाई गई छठी शरीफ, कसीर तादाद में जायरीन हुए शरीक,पढ़ा गया चिश्तिया शजरा, मांगी गई मुल्क की सलामती की दुआ.. |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिन्द की दरगाह अजमेर से 12 रबीउल अव्वल को लेकर खास पैग़ाम |  Ajmer Breaking News: राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा—डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम | 

अजमेर न्यूज़: आश्रम में ही हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

Post Views 31

August 20, 2026

मंगलवार रात करीब 1 से 2:00 बजे के बीच आमिर ने हुंकार पर सरिया से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया जिसके बाद अस्पताल में दौराने इलाज उसकी मौत हो गई थी।

आश्रम में ही हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जय अंबे कॉलोनी कायड़ रोड स्थित सहकारिता विभाग के अधीन संचालित स्वयं संविदा आश्रम में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आश्रम में रहने वाले हुकार पर लोहे की सरिया से हमला करने का आरोप है। हमले में गंभीर चोट लगने से हुकार की मौत हो गई थी।
घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। गौरतलब है की कायड़ रोड स्थित जय अंबे पार्क कॉलोनी में सहकारिता विभाग के अधीन संचालित इस आश्रम में मानसिक रूप से विमंदित, कमजोर, गूंगे बहरे  निराश्रित लोगों को आश्रय दिया जाता है। जहां आश्रम में 17 पुरुष और एक महिला रहिवासी हैं। मंगलवार रात करीब 1 से 2:00 बजे के बीच आमिर ने हुंकार पर सरिया से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया जिसके बाद अस्पताल में दौराने इलाज उसकी मौत हो गई थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved