Post Views 11
August 20, 2026
रामगंज थाना क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट के सामने कुएं से 5 सिंचाई की मोटर चोरी,शातिर चोरो ने लगाई किसानों को लाखों की चपत
वार्ड नंबर 36 के रामगंज थाना क्षेत्र में फिल्टर प्लांट के सामने स्थित कुएं से पांच सिंचाई मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। शातिर चोर मोटरों के पाइप काटकर उन्हें चोरी कर ले गए। चोरी की इस वारदात में करीब 2 से 2.5 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
पीड़ित किसान मोहन सिंह रावत ने रामगंज थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि रात के समय कुएं के आसपास नशेड़ियों का आए दिन डेरा रहता है, जिसके चलते क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।शिकायत मिलने के बाद रामगंज थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसान ने बताया कि पहले ही फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और अब सिंचाई मोटरों की चोरी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। किसान ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर मोटर बरामद करने की मांग की है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved