For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155023027
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कल मिली नागौर की चुनावी कमान, आज इस्तीफे का ऐलान! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत के फैसले से भाजपा में बड़ी हलचल |  Ajmer Breaking News: प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब: आज लगा भव्य मेला |  Ajmer Breaking News: मित्तल अस्पताल के बाहर चाकूबाजी की घटना से मची अफरा तफरी, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट के सामने कुएं से 5 सिंचाई की मोटर चोरी,शातिर चोरो ने लगाई किसानों को लाखों की चपत |  Ajmer Breaking News: आश्रम में ही हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में नशे का काला कारोबार और कैदी से मारपीट, FIR दर्ज!  |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में मनाई गई छठी शरीफ, कसीर तादाद में जायरीन हुए शरीक,पढ़ा गया चिश्तिया शजरा, मांगी गई मुल्क की सलामती की दुआ.. |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिन्द की दरगाह अजमेर से 12 रबीउल अव्वल को लेकर खास पैग़ाम |  Ajmer Breaking News: राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा—डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम | 

अजमेर न्यूज़: मित्तल अस्पताल के बाहर चाकूबाजी की घटना से मची अफरा तफरी,

Post Views 41

August 20, 2026

चाकुबाजी में एक युवक घायल दो अन्य भी आई चोटें, सूचना पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, घायल युवक को पहुंचाया जवाहरलाल नेहरू अस्पताल,जांच जारी

मित्तल अस्पताल के बाहर चाकूबाजी की घटना से मची अफरा तफरी,
चाकुबाजी में एक युवक घायल दो अन्य भी आई चोटें, सूचना पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, घायल युवक को पहुंचाया जवाहरलाल नेहरू अस्पताल,जांच जारी

बुधवार रात हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत मित्तल अस्पताल चौराहे पर दो पक्षों के बीच पुरानी चोरी के विवाद में झगड़ा हो गया। झगड़े में मदन नामक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उस पर दूसरे गुट के लोगों ने चाकू से हमला किया है जबकि पुलिस चाकू बाजी की घटना से इनकार कर रही है। बहरहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मदन और सोनू के घर में चोरी हुई थी चोरी का आरोप जिन लोगों पर था वह लोग अजमेर में ही उन्हें दिखाई दे गए जब उनसे बात की तो उन्होंने कहा की चोरी का सामान वापस लौटा देंगे मित्तल चौराहे आ जाओ जब वहां पहुंचे तो पहले से ही घात लगा कर बैठे 15- 20 लोगों ने उन पर हमला कर दिया. हमले में मदन के चोट आई जिसे मौके पर पहुंची हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने जेएलएन अस्पताल भिजवाया।
 हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि जेसी भी रिपोर्ट मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुराने विवाद को लेकर झगड़े की जानकारी सामने आई है। मौके पर शांति कायम है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved