For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155070001
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल  कठोर कारावास, 50 हजार के अर्थ दंड से किया दंडित, |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने बीजेपी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बदले की भावना से कार्रवाई का लगाया आरोप |  Ajmer Breaking News: कल मिली नागौर की चुनावी कमान, आज इस्तीफे का ऐलान! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत के फैसले से भाजपा में बड़ी हलचल |  Ajmer Breaking News: प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब: आज लगा भव्य मेला |  Ajmer Breaking News: मित्तल अस्पताल के बाहर चाकूबाजी की घटना से मची अफरा तफरी, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट के सामने कुएं से 5 सिंचाई की मोटर चोरी,शातिर चोरो ने लगाई किसानों को लाखों की चपत |  Ajmer Breaking News: आश्रम में ही हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में नशे का काला कारोबार और कैदी से मारपीट, FIR दर्ज!  |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में मनाई गई छठी शरीफ, कसीर तादाद में जायरीन हुए शरीक,पढ़ा गया चिश्तिया शजरा, मांगी गई मुल्क की सलामती की दुआ.. |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिन्द की दरगाह अजमेर से 12 रबीउल अव्वल को लेकर खास पैग़ाम | 

अजमेर न्यूज़: भारत सरकार के  हज यात्रा पर होने वाले अनावश्यक खर्चों में  कटौती की घोषणा आजमीन के लिए राहत लेकर आया है। अरकाने हज के ख्वाहिशमंद इस निर्णय से बेहद खुश है।

Post Views 21

November 22, 2022

 भारत सरकार ने हाजियों के हित में फैसला लेते हुए हाजियों को गैरजरूरी लंबे प्रोसेस के बजाय अब सुविधाएं प्रदान करने की भी योजना बनाई है।

भारत सरकार के  हज यात्रा पर होने वाले अनावश्यक खर्चों में  कटौती की घोषणा आजमीन के लिए राहत लेकर आया है। अरकाने हज के ख्वाहिशमंद इस निर्णय से बेहद खुश है।

हज यात्रियों को यात्रा पर लगभग एक लाख रुपये कम खर्च की उम्मीद अब आजमीने हज के लिए एक बड़ी राहत बनी है। अजमेर शरीफ दरग़ाह खादिमों और अंजुमन मोहम्मद यादगार शैख़जादगान के अध्यक्ष ने भारत सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। गौरतलब है कि अनावश्यक खर्च कटौती का फैसला भारतवर्ष के समस्त राज्यों की हज समिति एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया की बैठक में लिया गया। अब हज यात्रियों को यात्रा पर लगभग एक लाख की बचत होगी। अंजुमन शैख़ जादगान के सदर शैख़ सुभान चिश्ती के अनुसार हज यात्रा से पूर्व प्राइवेट संस्थाएं अब यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट भी नहीं करेंगी। अंजुमन शैख़ जादगान के सचिव शैख़ जाहिदुल हक़ चिश्ति ने बताया कि  भारत सरकार ने हाजियों के हित में फैसला लेते हुए हाजियों को गैरजरूरी लंबे प्रोसेस के बजाय अब सुविधाएं प्रदान करने की भी योजना बनाई है।
इससे हज कमेटी की लंबी चौड़ी प्रक्रिया से हज यात्रियों को नहीं गुजरना होगा।

इसके अलावा अब हज हाउस का प्रयोग निर्धन और असहाय महिलाओं के उत्थान से जुड़े कार्यों के लिए भी किया जा सकेगा। महिला हज यात्रियों को हज संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने और यात्रा से संबंधी शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए महिलाओं की कमेटी गठित की जाएगी। सऊदी अरब सरकार ने हज  यात्रियों की उम्र सीमा 65 वर्ष को समाप्त कर दिया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved